अब भी मौजूद है दुनिया के ५ सबसे पुराने शहर

जेरिको, फलस्तीन
फलस्तीन के जेरिको शहर को दुनिया का सबसे पुराना शहर होने का गौरव प्राप्त है| ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार करीब ११ हजार साल पहले ही लोगों ने इस शहर में रहना शुरू कर दिया था|
जॉर्डन नदी के किनारे बसे इस प्राचीन शहर में आज भी करीब २० हजार की आबादी वाला एक क़स्बा है| समय-समय पर यह शहर अलग-अलग देशों के अधीन रहा है|

साल १९४९-१९६७ तक यह शहर जहाँ जॉर्डन के कब्जे में था तो वहीँ साल १९६७ के बाद इस पर इसराइल का कब्ज़ा हो गया| हालाँकि साल १९९४ के बाद अब यह फलस्तीन के अधीन है| हिन्दू बाइबल में इसे जेरिको सिटी ऑफ़ पाम ट्रीज के रूप में वर्णित किया हुआ है| आपको बतादें कि हिब्रू, यहूदियों की धर्मभाषा है और बाइबल के पुराने नियम इसी भाषा में लिखें गए है|

बाइब्लोस, लेबनान
लेबनान के बाइब्लोस शहर को दुनिया का दूसरा सबसे पुराना शहर कहा जाता है| पहले इसे जिबल के रूप में जाना जाता था| ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर माना जाता है कि ये ७ हजार साल पहले बसा शहर है|

वर्तमान में यह शहर लेबनान के प्रमुख टूरिस्ट जगहों में से एक है| यहाँ पर लोग प्राचीन मंदिर, कैसल और सेंट जॉन बेपटिस्ट चर्च को देखने जाते है| जिनके ज्यादातर निर्माणकार्य १२ वी सदी में हुए है|

एलेप्पो, सीरिया
दुनिया के तीसरे सबसे प्राचीन शहर के रूप में एलेप्पो का नाम आता है| करीब ६ हजार ३०० साल पहले इस शहर के मौजूदगी के प्रमाण मिले है| ये सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर है, जो उत्तर-पक्षिम के भूमध्य सागर के तट से थोड़ी ही दुरी पर बसा है| यह शहर प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का केंद्र रहा है|
दमासकस, सीरिया
सीरिया के दमासकस शहर को तीसरे सबसे प्राचीन शहर होने का गौरव दिया जाता है| इस शहर के भी ६ हजार ३०० साल होने के प्रमाण प्राप्त हुए है| दमासकस आज भी उतना ही प्रसिद्ध है जितना ये ऐतिहासिक तौर पर रहा है| आज भी यहाँ कई जगहें ऐसी है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है|

सुसा, ईरान
ईरान के सुसा नामक शहर को दुनिया का ५ वां सबसे पुराना शहर माना जाता है| इस शहर के अस्तित्व करीब ६ हजार २०० साल पुराने है| यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है| मौजूदा समय में सुसा शहर की जनसंख्या करीब ६५ हजार की है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य
अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव