Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान
हीरे की खदान का नाम सुनते ही हीरे की चमक आखों के सामने आ जाती है| हर कोई यह सोचता होगा कि काश हमें भी इसमें जाने का मौका मिल जाए| आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान Mirny Mine के बारे में बताने जा रहे है, जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित गड्ढा भी माना जाता है| तो चलिए जानते है इसके बारे में|
Mieny Mine – मिरनी माइन
पूर्वी साइबेरिया में स्थित और साल १९५७ में सोवियत रूस के वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गयी इस खदान को मिरनी माइन कहते है| इन वैज्ञानिकों में सबसे ऊपर नाम युवी ख़बरदीन का लिया जाता है| जिसे इस उपलब्धि के लिए लेनिन पुरस्कार भी दिया गया था|

१७२२ फ़ीट गहरी और ३९०० फ़ीट चौड़ी इस खदान पर पहुंचना भी इतना आसान नहीं है क्यूंकि सालभर में यहाँ कम ही दिन ऐसे होते है जब यहाँ का मौसन ख़राब नहीं होता है| Mirny Mine का तापमान सर्दियों में इतना गिर जाता है कि गाड़ियों के ऑइल तक जम जाते है और टायर तक फट जाते है|

यह खोज रूस के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आयी और वह हीरों के उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया| Mirny Mine से हर साल करीब १० मिलियन कैरेट तक हीरा निकला जाता था|

यह खदान इतनी विशाल है कि कोई भी हेलीकॉप्टर इसके ऊपर से नहीं गुजर सकता है, क्यूंकि हवा के दबाव के कारण कई हेलीकॉप्टर इस खदान के अंदर समा चुके है| जिसके बाद यहाँ से हेलीकॉप्टर को इसके ऊपर से जाने पर पाबंदी लगा दी गयी| 

चूँकि यह खदान ड्रिलिंग एक्सप्लोरेशन पर बनायीं गयी थी और अपनी गहराई की सीमा के पास पहुँच चुकी थी, जिसकी वजह से साल २००४ में इस खदान को बंद कर दिया गया|

साल २०१० में ए.बी. एलिस नामक एक रशियन कंपनी ने इस खदान में एक डोम सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिससे वो सोलर बिजली का उत्पाद करेंगे और करीब १० हजार से भी ज्यादा घरों तक बिजली पहुचायेंगे ऐसा प्रस्ताव रखा था|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी बताये|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी