बौनों के गाँव का रहस्य जो अब तक नहीं है सुलझा

चीन के शिचुआन प्रान्त के इलाके में मौजूद यांग्सी नामक एक गांव है| इस गाँव की बुजुर्गों के मुताबिक उनकी खुशहाल और सुकून भरी जिंदगी कई दशकों पहले ही ख़तम हो चुकी थी, जब इस गाँव को एक खतरनाक बीमारी ने चपेट में ले लिया था| जिसके बाद से कई स्थानिक लोग अजीबोगरीब हालात से जूझ रहे है, जिसमे से ज्यादातर ५ से ७ साल के बच्चे है| इस उम्र के बाद इन बच्चों की लम्बाई रुक जाती है| इसके अलावा वो कई और असमर्थताओं से भी जूझ रहे है|

इस इलाके में बौनों को देखे जाने की खबरे १९११ से ही आती रही है| साल १९४७ में एक अंग्रेज वैज्ञानिक ने भी इसी इलाके में सैकड़ों बौनों को देखने की बात कही थी| हालांकि आधिकारिक तौर पर इस खतरनाक बीमारी का पता साल १९५१ में चला जब प्रशासन को पीड़ितों के अंग छोटे होने के शिकायत मिली|

साल १९८५ में जब जनगणना हुई तो गाँव में ऐसे करीब ११९ मामले सामने आये, जो समय के साथ रुके नहीं बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी और आगे बढ़ते गए| जिसकी वजह से लोगों ने यह गाँव छोड़कर जाना भी शुरू कर दिया था|
एक सामान्य कद काठी से बौनों में तब्दील होते इस गाँव के रहस्य को ६० साल बाद आज भी वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाए है| कई बार गाँव की मिट्टी, अनाज और कई प्रकार या कई तरीके के अध्यन इन वैज्ञानिकों ने इस गाँव पर किये है मगर आज तक किसी ने इस स्थिति को खोजने में नाकाम रहे है| साल १९९७ में बीमारी की वजह बताते हुए जमीन में पारा होने की बात कही थी, लेकिन इसे साबित आज तक नहीं किया गया है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य
अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव