दुनिया में फूल की कई प्रजातियां मौजूद है। कोई छोटा तो कोई बड़ा और कोई अपनी सुंदरता से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। ये एक ऐसी चीज है जिसे शायद ही कोई नापसंद करता होगा। मगर आज हम आपको एमोर्फोफैलस टायटेनम नामक फूल के बारे में बताने जा रहे है वो लोगों को अपनी और आकर्षित तो करता है मगर कोई भी इसके करीब जाने के लिए दस बार जरूर सोचता है।

‘एमोर्फोफैलस टायटेनम’
‘एमोर्फोफैलस टायटेनम’ नामक यह फूल ज्यादातर इंडोनेशिया के सुमात्रा नामक क्षेत्र में पाया जाता है| अपनी ४० वर्ष की आयु में सिर्फ ४ बार खिलता है और वो भी सिर्फ ४८ घंटे तक खिले रहने के बाद फिर से मुरझा जाता है| खिलने पर इसकी ऊंचाई लगभग ३ मीटर तक होती है| जो एक मानवी ऊंचाई से भी ज्यादा है| इस प्रजाति के फूल के सुर्ख़ियों में आने के बाद दुनिया के कई देशों ने इसे अपने अपने देशों में जगह दी है और इसके खिलने पर उस जगह लोगों की भीड़ उमड़ जाती है|

पिछली बार यह फूल जापान के टोक्यो स्थित जिंदई बोटेनिकल गार्डन में जुलाई २०१५ के चौथे सप्ताह में खिला था| टायटेनम की इस प्रजाति को दुनिया की सबसे सवेंदनशील प्रजाति की सूचि में शामिल किया गया है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
भारत के इन मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद