इन सितारों की मौत की उड़ चुकी है अफवाह
दोस्तों, यूं तो सोशल मीडिया से हमें कई ऐसी जानकारियां मिलती है जो बेहद काम की होती है| पर ऐसे भी कुछ लोग होते है जिन्हें झूठी अफवाह फ़ैलाने की अब आदत सी हो गयी है जिससे नुक्सान सोशल मीडिया की सच्ची ख़बरों पर भी पड़ता है| इसका सबसे बड़े शिकार जानी मानी हस्तियों को होना पड़ता है| आइये जानते है कौन कौन से लोग इसका शिकार हुए है|
फरीदा जलाल
हाल ही में फरवरी के महीने में फरीदा जलाल की मौत की अफवाह फैलाई गई थी| खबर उठते ही फरीदा जलाल का ऑफिसियल स्टेटमेंट आया की यह खबर झूठी है| उन्होंने कहा,’इस खबर को लेकर पहले तो मुझे हंसी आ गई लेकिन पिछले आधे घंटे से मेरा फोन लगातार बज रहा है और हरकोई मुझसे एक ही सवाल पूछ रहा है| यह थोड़ी गुस्सा दिलाने वाली है|’
दिलीप कुमार
महान अभिनेता दिलीप कुमारजी की भी मौत की झूठी खबर वायरल हुई थी| उनके बारे में कई बार इस तरह की झूठी खबरें फैल चुकी हैं| व्हाट्सऐप के जरीए उनकी मौत की झूठी खबर वायरल हुई थी| बाद में इन खबरों को झूठा बताया गया|
माधुरी दीक्षित
जानीमानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी ऐसी अफवाहों का शिकार हुई थी| दरअसल माधुरी नामक किसी और औरत का देहांत हुआ था| लेकिन इसकी जगह ऐसी खबर फैलाई गई कि सबको लगा माधुरी दीक्षित की मौत हो गई है| बाद में इस खबर को झूठा बताया गया|
रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत की मौत की झूठी खबर साल 2011 में वायरल हुई थी| दरअसल रजनीकांत को सांस की बीमारी और वायरल इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जिसके बाद उनकी मौत की झूठी खबर फैला दी गयी थी| रजनीकांत को दक्षिण में भगवान की तरह पूजा जाता है और ऐसी खबर से लोगों को गहरा धक्का लगा था| बाद में रजनीकांत की पत्नी ने उनकी मौत की खबर को खारिज किया और बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं|
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में झूठी खबर दिसंबर 2016 में खूब वायरल हुई थी| खबरों में यह कहा गया था कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुराल में सुसाइड करने की कोशिश की, जिन्हें बाद में बचा लिया गया| इस खबर में मीडिया में लिखा गया था कि ‘ऐश्वर्या ने खुद की जिंदगी को खत्म करने के लिए ट्रैंक्विलाइज़र नाम की दवा का हेवी डोज लिया था| बच्चन परिवार ने डॉक्टर को घर पर ही बुलाया और इलाज कराया था| यहाँ तक की यह भी कहा गया कि बच्चन परिवार इस घटना को छुपाना चाहता था इसलिए वे ऐश्वर्या को हॉस्पिटल लेकर नहीं गये| वहीं जिन डॉक्टर्स ने ऐश्वर्या का इलाज किया उन्हें भी सख्त हिदायत दी गई थी कि इस बात का जिक्र किसी से न किया जाये| इस खबर का बच्चन परिवार ने खंडन किया था|
लता मंगेशकर
स्वरों की मल्लिका कहे जाने वाली लता मंगेश्कर को लेकर भी साल 2014 में सोशल मीडिया पर ऐसी की खबरें वायरल हुई थी| उनकी मौत की ये झूठी खबर काफी दिनों तक वायरल होती रही| लोग तो अपना शोक भी प्रकट करने लगे थे|.लेकिन बाद में पता चला कि ये खबरें पूरी तरह से झूठी है और सबकी प्रिय लता मंगेशकर पूरी तरह स्वस्थ हैं|
हनी सिंह
फेमस सिंगर हनी सिंह भी इसी तरह की झूठी अफवाहों का शिकार हो चुके हैं| उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमे हनी सिंह की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति के एक्सीडेंट की तस्वीर दिखाई गयी थी| जिसके बाद लोग भी इस खबर को सच मन बैठे थे| बाद में खबर को गलत बताया गया|
कटरीना कैफ
एक वेबसाइट ने साल 2013 में कैटरीना कैफ की मौत की झूठी खबर डाली थी| जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गयी थी| हालांकि बाद में वेबसाइट ने अपनी गलती को मानते हुए इस खबर को झूठा बताते हुए इस खबर अपनी वेबसाइट से हटा दिया था|
अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन भी ऐसी झूठी खबरों के शिकार हो चुके हैं| उनकी मौत की खबर तो ऐसे फैली कि लोग पूरी तरह सच मान बैठे थे| बिग बी के फैंस को गहरा झटका लगा था| कुछ साल पहले खबर आई थी कि अमेरिका में एक एक्सीडेंट में अमिताभ बच्चन की मौत हो गई है, लेकिन बाद में इस खबर के झूठी होने की पुष्टि कर दी गई| कई बार तो तबियत ख़राब होने की वजह से इन्हे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और ऐसा मौका अफवाह फ़ैलाने वालों को मिल ही जाता है|