क्लीव पाल्मर
ये एक ऑस्ट्रेलियाई बिसिनेसमेन और राजनेता है जिसकी पूंजी साल २०१३ में करीब १० हजार ५०० सौ करोड़ रुपये थी| इसी साल पाल्मर के मन में टाइटैनिक जहाज को दोबारा बनाने की इक्षा जाग गयी| जिसका नाम टाइटैनिक २ रखना था|
लेकिन जो गलतियां टाइटैनिक में थी, जैसे की लाइफबोट, जिसे वो जहाज में इतनी मात्रा में रखे की जहाज में सवार हर यात्री की जान बचायी जा सकें| उस समय इस प्रोजेक्ट की कीमत करीब ६० करोड़ रुपये रखी गयी थी|
वैसे तो टाइटैनिक २ के बन जाने की तारीख साल २०१६ तक की रखी गयी थी, पर अभी तक इसके बनने की कोई खबर नहीं आयी है| बताया जा रहा है की अब ये करीब साल २०१८ के आखिरी तक बन के तैयार हो जायेगा और इसका पहला सफर दुबई से चीन के बीच का होगा|
हमाद बिन हमदान अल नहयान
यूएइ के ६ शाही परिवारों में से एक इनकी गिनती होती है| जिन्होंने अपने विचित्र शौक के चलते एक आयलैंड ख़रीदा जिसका नाम अल फुटेसि है|
यह आयलैंड करीब १२ हजार एकर में फैला हुआ है| इतने बड़े आयलैंड को हमाद ने सिर्फ अपना नाम लिखने के लिए ख़रीदा था| वो भी इतना बड़ा की आप सेटललाइट से भी इस नाम को देख सकें|
इन्होंने उस आयलैंड पर ५०० मीटर (१६०० फ़ीट) लम्बे और ४४ मीटर (१४४ फ़ीट) चौड़े अक्षर में अपना नाम ‘हमाद‘ लिखवाया था| जिसका कुल लम्बाई १७०० मीटर (५६०० फ़ीट) थी| अब ये कुछ ऐसा दिखाई देता है|
हाजी हस्सनल बोल्किआ
ब्रूनेई के इस सुल्तान का नाम तो आपने सुना ही होगा| इनके पास दुनिया का सबसे बड़ा कार कलेक्शन है| दोस्तों, इनके पास दुनिया की सारी महंगी कारों का कलेक्शन है और वो भी सिर्फ एक एक नहीं, बल्कि एक ही मॉडल की अनेकों गाड़ियां है|
जिसमे रॉल्सरॉयस, मर्सिडीस, फेरारी और लैम्बोगिनी जैसी कई बड़ी गाड़ियों के नाम शामिल है| इसमें एक सोने की बनी हुई रोल्स रॉयस भी है|
ऐसा नहीं है कि ये सुल्तान हर गाड़ियों में बैठते भी है| जी नहीं दोस्तों, इनमे से कई गाड़ियों में तो ये कभी बैठे भी नहीं और अगर बैठे भी होंगे तो वो कई साल पुरानी बात हो गयी होगी|
बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब रखने वाले बिल गेट्स ने करीब ८ करोड़ रुपये में एरिज़ोना की २५ एकर की जमीन खरीदी है| इस जमीन पर बिल गेट्स अपने हिसाब से एक आधुनिक शहर बनाना चाहते है|
जिसे बनाने का जिम्मा बिल गेट्स ने ‘बेल्मोंट’ नामक एक कंपनी को दिया है| इस आधुनिक शहर के बनने के बाद यहाँ करीब ८० हजार से भी ज्यादा लोग रह सकेंगे|
निकोलस बेरग्रुएन
बेरग्रुएन होर्डिंग्स के मालिक निकोलस की कुल सम्पति करीब २०० करोड़ रुपये है| पर इनके अजीब शौक जैसा दुनिया में किसी का भी शौक नहीं है| ये बाकी लोगों से थोड़ा हटके अपनी सोच रखते है| इतना अमीर होने के बावजूद इनका खुद का कोई घर नहीं है, क्यूंकि इन्हें घर से ज्यादा होटल में रहना पसंद है|
इनके हिसाब से होटल, घरों के मुकाबले ज्यादा बेहतर होते है| अब निकोलस शादीशुदा है और उनके बच्चे भी है| शायद अब वो अपना खुद का घर खरीद लें|