अजीब है ये होटल, ना छत है ना दीवार - एक दिन का रहने का खर्च सुनकर हिल जायेगा दिमाग
दोस्तों, हमने आज तक ऐसे कई होटल्स देखें है, जो अपनी सजावट और बनावट से लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते है| लोगों को एक अच्छी सर्विस और सुख सुविधा की इन होटलों में होड़ सी लगी होती है| ३ स्टार, ४ स्टार, ५ स्टार और ७ स्टार होटलों की इस प्रतिस्पर्धा में आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बता रहे है, जिसके नाम का मतलब ही जीरो स्टार है| चलिए जानते है|
नल्ल स्टर्न होटल
दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले स्विज़रलैंड की डेविड माउंटेन की पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस होटल का नाम 'नल्ल स्टर्न होटल' है| दोस्तों, जो तस्वीरों में दिखाई दे रहा है, वो सच है| जी हाँ, इस होटल की ना तो छत है और ना ही कोई दीवार, इस होटल की यही तो अजीब बात है|
दीवार और छत के साथ यहाँ कोई रिसेप्शन भी नहीं है और सबसे खास चीज़ जिसके बगैर इंसान रह भी नहीं सकता वो है बाथरूम, ये भी नहीं है|
टाइल्स की बनी फर्श पर स्थित एक पलंग और दो टेबल रखे हुए है जहाँ आप आराम फरमा सकते है| आपकी सेवा में यहाँ एक बटलर रहता है जो पास के बने एक क्वाटर में रहता है| यही आपको खाने पीने की सेवायें देने के लिए यहाँ मौजूद रहता है|
यही नहीं ये बंदा आपको एक टेलीविज़न स्क्रीन के पीछे खड़े होकर ख़बरों के चैनल की जगह खुद ले लेता है और आपको दुनिया की खबरे देता है और मौसम का हाल भी बताता है|
दोस्तों, अगर आपको यहाँ टॉयलेट के लिए जाना है, तो आपको पहाड़ से नीचे की ओर जाना होगा| जहाँ एक पब्लिक टॉयलेट मौजूद है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते है|
चलो यार छत नहीं, दीवार नहीं और तो और टॉयलेट भी नहीं है इस होटल में फिर भी यहाँ एक रात रुकने की कीमत २२ हजार ५०० रुपये खर्च करने पड़ेंगे ये तो सबसे अजीब बात यह है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें