स्नेक मसाज पार्लर, इंडोनेशिया
हो सकता है आपको इस बात पर विशवास नहीं हो रहा हो, लेकिन यह हकीकत है| इंडोनेशिया में स्थित इस मसाज पार्लर के ग्राहकों के शरीर पर कई अलग-अलग प्रजाति के सांप और अजगर छोड़ दिए जाते है|
आपको बता दें, यह सांप पूरी तरह से विष हीं होते है| इनमे छोटे से लेकर बड़े हर किस्म के और आकार के सांप होते है| ये सांप ग्राहकों के शरीर पर इधर से उधर रेंगते है जिससे इनके पूरे शरीर की मसाज हो जाती है|
इस मसाज पार्लर के संचालकों और ग्राहकों का कहना है कि यह तरीका लड़कियों से मसाज करवाने की तुलना में ज्यादा कारगार है| इस तरह से मसाज करवाने से तनाव पल भर में दूर हो जाता है और शरीर को भी आराम मिलता है|
साँपों से मसाज करवाने का यह तरीका अब बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हो सकता है निकट भविष्य में हमें भी अपने देश में इसी तरह का कोई पार्लर देखने को मिले|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर करें और कमेंट बॉक्स में लिखकर इसे लोगों को भी बताएं|