विंबलडन प्रतियोगिता के बारे में तो सबने सुना ही होगा| ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है, जिसे एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है|
इंग्लैंड के लन्दन में इंग्लैंड क्लब द्वारा यह प्रतियोगिता यहाँ आयोजित की जाती रही है| ये एक ऐसी एकमात्र प्रतियोगिता है जिसे आज भी खेल की मूल सतह यानी घास पर खेला जाता है| इसकी घास को कबूतर नुक्सान पहुंचते थे, ऐसे में ‘रूफस’ नामक एक बाज़ को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी|
हैरिस प्रजाति के रूफस नामक इस बाज़ को विंबलडन के आयोजक आल इंग्लैंड क्लब ने यहाँ पर तैनात किया है| रूफस महज १६ हफ़्तों का था जब इसने इस जगह की देखभाल करना शुरू किया था| इस बाज़ की देखभाल करने वाली इमोजेन डेविस के मुताबिक, रूफस रोज सुबह ५ से ९ बजे तक की ड्यूटी करता है और रूफस के रहते इस जगह पर दूर-दूर तक कबूतर नज़र नहीं आते है|
बता दें कि रूफस के शरीर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है, जिसके जरिये इसके लोकेशन के बारे में पता लगाया जाता है| साल २०१२ में रूफर का एक ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया था जिसमे इसके करीब १० हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|