इस गाँव में होती है सांपों की खेती, पैदा होते है हर साल लाखों सांप
वैसे तो एक किसान सिर्फ खाने की चीजों की खेती करता है| मगर क्या आपने सुना है कि सांपों की खेती भी की जाती है? जी हां, आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां एक किसान ने सांपो की खेती का सिलसिला शुरू किया था और आज गांव का हर व्यक्ति यह काम कर रहा है| चलिए विस्तार में जानते है|

चीन के जिसीकियाओं नामक इस गांव में करीब ३० लाख से भी अधिक सांपों को पाला जाता है| पूरी दुनिया में इसे ‘स्नेक फार्मिंग’ के नाम से जाना जाता है| स्नेक फार्मिंग ही इस गांव में रहने वाले की कमाई का एक जरिया है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव की कुल आबादी करीब १ हजार लोगों की है| इस गांव में पाले जाने वाले सांपों में किंग कोबरा, अजगर और जहरीले वाइपर सांप के साथ कई जहरीले सांपों को पाला जाता है| इस गांव को पहले मुख्य रूप से हांग्जो पर्वत और चाय, जुट तथा कपास के उत्पादन के लिए जाना जाता है| लेकिन अब इसकी पहचान स्नेक फार्मिंग है|

इस गांव में स्नेक फार्मिंग की शुरुवात गांव के ही एक किसान यांग हॉन्गचेन ने की थी| इनके मुताबिक युवावस्था में बीमार पड़ने पर खुद के इलाज के लिए उन्होंने एक जंगली सांप पकड़ा था और कारोबार की शुरुवात की थी| सांप से जब उनकी आमदनी बढ़ने लगी तो गांव के दूसरे किसानों ने भी ये तरीका अपनाया|
ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई
इस गांव में करीब १०० से अधिक स्नेक फार्म है, जहां सांपों को लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में रखा जाता है| इन सांपों को एक जगह से दूसरी जगह प्लास्टिक के थैलों में भरकर ले जाया जाता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘इस गाँव में होती है सांपों की खेती, पैदा होते है हर साल लाखों सांप’
अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान