बॉलीवुड इंडस्ट्री में दादा मुनी के नाम से मशहूर कुमुद कुमार गांगुली उर्फ़ अशोक कुमार का जन्म बिहार के ‘भागलपुर’ शहर में १३ अक्टूबर १९११ के दिन एक मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। अशोक कुमार की छवि भले ही एक सदाबहार अभिनेता की रही है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अभिनेताओं की परंपरागत शैली को तोड़ते हुए एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी।
साल १९४३ में आयी फिल्म ‘किस्मत’ में पहली बार अभिनेता को सिगरेट पीते और जुआ खेलते और एक ठग के रूप में दिखाया गया। उस समय द्वितीय महायुद्ध चल रहा था। फिल्म ‘किस्मत’ में एक गाना था, जिसे सुनकर ब्रिटिश सरकार ने इस फिल्म पर पाबंदी लगाने की हलचल शुरू कर दी थी।
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
मशहूर वेबसाइट ‘लहरें’ के मुताबिक जिस गाने से ब्रिटिश सरकार के खेमे में हलचल मचाई थी उसके बोल थे ‘दूर हटो ऐ दुनियावालों हिंदोस्तां हमारा है!’ ये गाना उस समय स्वतंत्रता सैनानियों में काफी मशहूर हुआ था। जब ब्रिटिश हुकूमत को इस गाने के बारे में पता चला तो उन्होंने इस गाने पर सवाल उठाये।
अभिनेत्री कुक्कू मोरे – क्योंआखिरी समय में सड़क से बटोरती थी खाना
इस फिल्म ने कलकत्ता के ‘रॉक्सी’ सिनेमा हॉल में लगातार १९६ सप्ताह तक चलने का रिकॉर्ड बनाया। इस गाने को पहली बार सिनेमाघरों में पब्लिक डिमांड पर कई बार बजाया जाता और इतना ही नहीं बॉलीवुड इतिहास में ये फिल्म १ करोड़ का कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बनी। दोस्तों, गीतकार कवि प्रदीप के लिखे इस गीत ‘दूर हटो ऐ दुनियावालों हिंदोस्तां हमारा है!’ के लिए कवि प्रदीप को अंडरग्राउंड होना पड़ा था, ताकि उन्हें ब्रिटिश सरकार गिरफ्तार ना कर ले। इनके लिए एक सलामी तो बनती है। और अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।
जय हिन्द !!
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
आखिर क्यों अभिनेता महमूद से डरा करते थे किशोर कुमार