इस दुनिया में ऐसे कई प्राकृतिक अजूबे मौजूद है, जिनके बारे में जितना जानो कम होता है| ऐसी कई जगहें है जिन्हें अभी भी ढूंढ़ना बाकी है| इनमे से ही एक अजूबे मृत सागर के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है|



मृत सागर
इजराइल में स्थित मृत सागर सच में किसी अजूबे से कम नहीं है| ये दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह में फैला हुआ समुद्र है| यह समुद्र करीब ४८ मील लंबा, १५ मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग १,३७५ फुट गहरा है| यह सागर समुद्र तल से करीब १३८८ फ़ीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है|
Sripuram Mandir – दक्षिण का स्वर्ण मंदिर जो बना है १५०० किलो सोने से



वैसे तो हर समुद्र का पानी खारा होता है, मगर मृत सागर का पानी दुसरे समुद्रों की तुलना में ३३ प्रतिशत ज्यादा खारा है| इस सागर का पानी इतना खारा है कि इसमें ना तो कोई जीव जीवित रह सकता है और ना ही कोई वनस्पति, इसी कारण से इसका नाम मृत सागर पड़ा|



मृतसागर में पोटाशियम, ब्रोमाइड, मेग्नेशियम, कैल्शियम, जिंक और सल्फर जैसे खनिज लवण के काफी मात्रा में होने के कारण इसके पानी और नमक का इस्तेमाल खाने या पीने के लिए उपयोग में नहीं कर सकते है|



आपको बता दें कि मृत सागर का खारा पानी नीचे की ओर बढ़ता है और इस खारे पानी का भार इतना ज्यादा है कि इस पानी में सीधे लेट जाने पर कोई डूबता नहीं है और बिना किसी डर से आसानी से तैर सकता है|



हैरत की बात यह है कि मृत सागर के जल में कई औषधीय गुण भरे हुए है| इससे कई लाइलाज रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है| वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समुद्र में मिलने वाला नमक और खनिज लवण मूल्यवान है| इस सागर के पानी के किनारे की काली मिट्टी और नमक से यहाँ विभिन्न स्पा और मड थेरेपी के जरिये इलाज किया जाता है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव
चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी