दोस्त की बात चुभी तो ख़रीदे इस भारतीय ने बुर्ज खलीफा में २२ फ्लैट्स
Burj khalifa के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा| यह संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है| हम आज आपको एक ऐसे भारतीय के बारे में बताने जा रहे है जिनके इस इमारत में एक-दो नहीं बल्कि २२ फ्लैट्स है|

जॉर्ज नेरियापराम्बिल
केरल में जन्मे, कभी मेकेनिक का काम करने वाले नेरियापराम्बिल आज एक बड़े बिज़नेसमैन है| महज ११ साल की उम्र में अपने गाँव में कपास के बीज और इमली के छिलके के साथ गोंद बनाने के व्यापार की शुरुवात करने वाले नेरियापराम्बिल बड़े सपने देखने वालों में से थे|
History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत
साल १९७६ में शारजहां पहुंचने के बाद इन्हें एहसास हुआ की गरम रेगिस्तान वाले इस शहर में ऐरकण्डीशन का व्यापार करना बड़ा फायदेमंद है| तो इन्होंने जीओ ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज की स्थापना की जो आज के समय में उनका मुख्य व्यापार है|

नेरियापराम्बिल का बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना एक छोटे से मजाक से शुरू हुआ था| साल २०१० में नेरियापराम्बिल अपने दोस्त के साथ Burj Khalifa देखने गए थे| उस वक्त उनके दोस्त ने कहा कि यहाँ रहने के सपने मत देखना, यहाँ रहना तो दूर, इसमें घुसने के भी पैसे लगते है| दोस्त की यह बात इन्हें चुभ गयी और उसी साल उन्होंने Burj khalifa में एक फ्लैट किराये पर लिए और वहां रहने लगे| बस फिर क्या था, किराये के फ्लैट से शुरू हुआ सिलसिला आज २२ फ्लैट के मालिक बनने तक पहुंच गया है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी