कुम्भलगढ़ किला
राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कुम्भलगढ़ किले की दीवार है| यह किला 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी दीवार 36 किलोमीटर तक लम्बी है| इस दीवार की चौड़ाई भी इतनी है की इस पर करीब 10 घोड़ों को एकसाथ दौड़ाया जा सकता है|
History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत

साल 1443 में महाराणा कुम्भा ने इस किले का निर्माण शुरू किया था जो, 15 साल बाद यानी 1458 में जाकर संपन्न हुआ था| इस किले की दीवार की बनावट कई घाटियों को मिलाकर दुश्मनों के हमलो से सुरक्षित रखने के लिहाज से बनवाया गया है| किले के ऊंचे स्थानों पर महल और 300 से ज्यादा मंदिरों के साथ – साथ कई इमारतें भी बनवायी गयी है और कुछ भूमि को खेती की जाती थी|
महल तक पहुंचने के लिए 7 द्वारों को पार करना पढता है| पृथ्वीराज चौहान और महाराणा सांगा जैसे योद्धाओं का बचपन इस किले में बीता था| यही नहीं हल्दी घाटी का युद्ध हारने के बाद महाराणा प्रताप भी काफी समय तक इस किले में रहे है| कहा जाता है की किले के निर्माण के समय रात के वक़्त महाराणा कुम्भा अँधेरा दूर करने के लिए 50 किलो घी और 100 किलो रुई का रोज प्रयोग करते थे, जिससे बड़े बड़े लैंप जलाकर प्रकाश किया जाता था| इस किले के भीतर एक और किला है जिसे कटारगढ़ के नाम से जाना जाता है और इसे कुम्भलगढ़ किले की आँख भी कहा जाता है|

किला बन जाने के बाद से ही इस किले पर हमले शुरू हो गये थे| किले की 36 किलोमीटर तक फैली इस दीवार की वजह से किला हमेशा अजेय रहा है| कई राजाओं ने इस किले को जीतने की कोशिशें की पर सफल नहीं हो पाये| आखिरी में राजा अकबर और बाकी के तीन राजाओं ने मिलकर इस किले पर हमला किया था और जीता था| इस बार किले किले की हार का मूल कारण किले में पानी का ख़तम होना था|

खैर, चाहे जो भी हो दोस्तों, हमारे भारत में स्थित इस किले की 36 किलोमीटर लम्बी दीवार को दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी दीवार का दर्जा हासिल है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी
Bahut khub
Dhanywad !!