भारत में स्थित ये है लंका मीनार , जहाँ भाई-बहन नहीं जा सकते एकसाथ

यूपी के जालौन में स्थित २१० फ़ीट ऊंची लंका मीनार है| जिसमे रावण के पूरे परिवार का चित्रण किया गया है| इस मीनार का निर्माण मथुरा प्रसाद ने कराया था जो एक समय में रामलीला में रावण के किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया करते थे| मथुरा प्रसाद के अंदर रावण का किरदार इस कदर बस गया था कि उन्होंने रावण की याद में लंका का निर्माण ही कर डाला|

साल १८७५ में मथुरा प्रसाद निगम ने रावण की स्मृति में यहाँ २१० फ़ीट ऊंची मीनार का निर्माण कराया था, जिसे उन्होंने लंका का नाम दिया| इस मीनार को बनाने में सींप, उड़द की दाल, शंख और कौड़ियों का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में करीब २० साल का समय लगा था|

उस समय इस मीनार के निर्माण में करीब १ लाख ७५ हजार रूपये की लागत आयी थी| स्वर्गीय मथुरा प्रसाद न केवल रामलीला का आयोजन करते थे, बल्कि स्वयं इस किरदार को भी दर्शकों के सामने जिवंत करते थे| इनके साथ रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार घसीटाबाई नामक एक मुस्लिम महिला निभाती थी|
मंदिर का निर्माण इस तरह कराया गया है कि रावण अपनी लंका से भगवान शिव के २४ घंटे दर्शन कर सकता है| परिसर में १८० फ़ीट लम्बे नाग देवता और ९५ फ़ीट लम्बी नागिन गेट पर विराजमान है, जो मीनार की रखवाली करते है|

नाग पंचमी के अवसर पर यहाँ भव्य मेले का आयोजन किया जाता है और दंगल भी लगता है| आपको बतादें कि कुतुबमीनार के बाद यही मीनार भारत की सबसे ऊंची मीनारों में शामिल है|
खास बात यह है यहाँ एक मान्यता है कि भाई-बहन इस जगह पर एक साथ नहीं जा सकते है| इसका कारण ये है कि लंका मीनार के नीचे से ऊपर तक चढ़ते समय सात परिक्रमाएं करनी होती है, जो भाई-बहन नहीं कर सकते| ये सात फेरें केवल पति-पत्नी द्वारा मान्य माने गए है| इसी वजह से भाई-बहन का एक साथ यहाँ जाना वर्जित है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर इसके बारे में लोगों को भी बताइयेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल
गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते
ये है वो अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में
दुनिया में सबसे महंगा, ७५ करोड़ रुपये लीटर बिकता है बिच्छू का जहर