इस रहस्यमयी दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जिन्हें जानने के बाद उसके रहस्य को उजागर करने के लिए हमारे वैज्ञानिकों की होड़ लग जाती है| पर विज्ञानं की इतनी प्रगति के बावजूद और कई मशक्कतों के बाद भी कुछ ऐसे रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया जा सकता, ऐसा ही एक रहस्य विशिंग वेल के बारे में प्रसिद्द है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |
लेडीरिनथिक ग्रोटा
पुर्तगाल के सिन्तारा के समीप क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास स्थित यह कुआँ यूनेस्को द्वारा संरक्षित हेरिटेज साइट है| ४ मंजिलो जितना गहरा यह कुआँ किसी उल्टे टावर की तरह दिखाई देता है और जमीन के अंदर जाते हुए संकरा होता जाता है| इसी कुँए के पास एक और छोटा कुआँ है, ये दोनों कुँए एक सुरंग के द्वारा एक दुसरे से जुड़े हुए है|
इस कुँए को विशिंग वेल भी कहा जाता है| लोगों की ऐसी मान्यता है कि यह कुआँ लोगों की इक्षाएं पूरी करता है| लोग इस कुँए में सिक्का डालकर मन्नत मांगते है|
रहस्य
यहाँ इस कुँए को देखने के लिए कई पर्यटक आते है, जिनके बीच एक ही सवाल उठता है कि कुँए की जमीन के अंदर से यह अजीब सी रोशनी आती कहाँ से है| जी हाँ, इस कुँए की जमीन से एक अजीब सी रोशनी बाहर की तरफ आती है और हैरानी की बात यह है कि कुँए के अंदर प्रकाश की कोई भी व्यवस्था नहीं है| ऐसे में रोशनी का आना एक रहस्य बन गया है| कहा जाता है कि इस कुँए का निर्माण पानी को संगृहीत करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोपनीय दीक्षा संस्कारों के लिए किया जाता था|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘रहस्यमयी कुआँ, जिसमे से निकलती है रोशनी’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.