Real Vijay Dandekar Ki Kahani – मुंबई पुलिस अफसर विजय दांडेकर के साथ हुई थी ये सच्ची घटना
YouTube और कई सोशल प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग में चल रहा Lut Gaye Song काफी मशहूर हुआ है। मगर बहुत कम लोगों को इस गाने में दिखाई गयी Real Vijay Dandekar की कहानी के बारे में पता है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। जी हाँ , यह गाना मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर विजय दांडेकर की जिंदगी में घटित सच्ची घटना पर आधारित है।
टी सीरीज के बैनर तले बनाये गए इस खूबसूरत गाने को इमरान हासमी और युक्ति धरेजा पर फिल्माया गया है। ४ मिनिट ५७ सेकंड के इस गाने को मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने गाया है। गाने में दिखाया गया है कि किस तरह एक दुल्हन को तीन लोग गोली मारकर उसकी हत्या कर देते है।
Real Vijay Dandekar Ki Kahani
इस गाने में अभिनेता इमरान हासमी ने इंस्पेक्टर विजय दांडेकर की भूमिका निभाई है। गाने में इमरान कुछ गुंडों से बचने के लिए एक होटल में घुस जाते है जिसके एक कमरे में शादी के जोड़े में एक दुल्हन पहले से मौजूद होती है। दुल्हन से यह शादी जबरदस्ती कराई जाती है, जिस वजह से अपनी शादी को छोड़कर मंडप से भाग जाती है। भागने में उस दुल्हन की मदद इमरान हासमी करते है। ऐसे में इमरान हासमी उस दुल्हन को लेकर बॉम्बे पुलिस की लाइब्रेरी में ले जाते है।
चाय ना मिलने पर अभिनेता अमजद खान ने कर दी थी ऐसी हरकत
१६ नवंबर १९९१ के दिन जिन तीन गुंडों ने उस दुल्हन को मार दिया था उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है जो खुद अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर Real Vijay Dandekar ने किया था। जिनका किरदार इस गाने में इमरान हासमी ने निभाया है। इस घटना के बाद अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर विजय दांडेकर ने पूरी जिंदगी कुंवारे रहे, उन्होंने कभी शादी नहीं की।
लूट गए गाने में जो कहानी बताई गयी है, ये कहानी तो सच्ची घटना पर आधारित है, मगर हो सकता है जिनके बारे में ये कहानी बताई जा रही है उनका नाम विजय दांडेकर ना होकर कुछ और हो। क्यूंकि विजय दांडेकर कथित तौर पर एक अंडरकवर पुलिस इंस्पेक्टर थे और एक अंडरकवर अफसर कभी अपनी असली पहचान लोगों के सामने नहीं आने देते और काफी ख़ुफ़िया तरीके से अपना काम करते है इसी वजह से Real Vijay Dandekar कैसे दिखते है? कौन है? उनकी कोई भी असली तस्वीर किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं दिखाई जा सकती है ऐसे में उनके साथ घटित घटना से उनकी भावनाओं का हम भी सम्मान करते है।