Mera Yaar Hans Raha Hai Baarish Ki Jaaye की सच्ची कहानी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा पर फिल्माया गीत Mera Yaar Hans Raha Hai Baarish Ki Jaaye गीत एक सत्य घटना पर आधारित है। इस गीत में दिखाई गयी कहानी सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी प्यार की एक सच्ची मिसाल पेश की करती है। चलिए जानते है इस गीत में दिखाई गयी ये कहानी किसकी है?
ये कहानी पुरानी दिल्ली में रहने वाली कौशल्या देवी और भरत ठाकुर की है। कौशल्या देवी दिल्ली में ही अपनी बूढी दादी के साथ रहा करती थी। कौशल्या देवी के माता-पिता बहुत पहले ही गुजर चुके थे और उनकी बूढी दादी के अलावा उनका इस दुनिया में और कोई भी नहीं था। इतना ही नहीं खुद कौशल्या देवी भी मानसिक रूप से पूरी तरह से ठीक नहीं थी। बूढी दादी, कौशल्या देवी की इस परिस्थिति की वजह से काफी चिंतिति रहा करती थी।
भरत ठाकुर ने ना सिर्फ कौशल्या देवी से शादी की बल्कि उनकी बूढी दादी के अंतिम समय तक एक बेटे की तरह उनकी सेवा की। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों को दो बेटे भी हुए। कौशल्या देवी ने एक पत्नी होने के साथ-साथ एक अच्छी माँ होने का फर्ज भी बखूबी निभाया। इस तरह से कौशल्या देवी को अपने जीवन में एक पूरा परिवार मिला और साथ ही भरत ठाकुर के रूप में बेहद प्यार करने वाला जीवनसाथी भी मिला।
क्या? श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, जाने क्या था कारण
ऐ खुदा तू बोल दे तेरे बादलों को ये गीत कौशल्या देवी और भरत ठाकुर की इसी प्रेम कहानी पर आधारित है। हालांकि गाने में दिखाए गए किरदारों में थोड़े बहुत परिवर्तन भी किये गए है मगर स्टोरीलाइन ओरिजिनल ही है।