हमारे भारत में एक गाँव ऐसा भी है, जिसे Whistling Village (व्हिस्लिंग विलेज) के नाम से जानते है| जहाँ लोग एक दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते है| सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, मगर यह सच है|
Whistling Village (व्हिस्लिंग विलेज)
भारत में मेघालय के पूर्वी जिले के खासी हिल में कांगथान नामक एक गाँव है, जहाँ के लोग एक दूसरे को नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते है| यही कारण है कि यह गाँव Whistling Village (व्हिस्लिंग विलेज) के नाम से जाना जाता है| इस गाँव में करीब १०९ परिवार के ६२७ सदस्य रहते है| इन सभी लोगों के २ नाम है| एक तो हमारी तरह साधारण नाम और दूसरा सीटी की धुन वाला नाम होता है| इसका मतलब गाँव में कुल ६२७ सीटी की धुनें है|

गाँव के लोग इस धुन को प्रकृति से निकलने वाली आवाज़ों से प्रेरित होकर बनाते है| जिनमे खासकर किसी चिड़िया की आवाज़ें शामिल होती है|