Black Diamond Apple – इस जगह उगता है ये काला सेब
फलों में आपने काला जामुन और काला अंगूर तो जरूर खाया होगा, मगर क्या आपने कभी काला सेब खाया है? ये सवाल थोड़ा अटपटा सा लगता है क्यूंकि सेब काला कैसे हो सकता है वो तो लाल होता है| लेकिन मजेदार बात ये है कि अंगूर और जामुन की तरह सेब भी काला होता है, जिसे Black Diamond Apple कहा जाता है| तो चलिए हम आपको बताते है इस काले सेब के बारे में|
हम सभी ने सेब तो खाया ही है और बाज़ार में सेब की कई सारी वेराइटियां देखने को मिल भी जाती है| जैसे ग्रीन एप्पल, फुजी एप्पल वगैरह-वगैरह| इनके नाम गिनते-गिनते समय निकल जाएगा| इनमे से कई सेब लाल, हरा और हल्का पीले रंग में पाए जाते है| मगर क्या आपने काले रंग के सेब के बारे में शायद ही सुना होगा|
Himalayan Cliff – शराब से भी ज्यादा नशीला है ये Laal Himalayan Cliff Shahad
गहरे बैंगनी रंग के इस सेब को Black Diamond Apple भी कहा जाता है| यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगहों पर पाया जाता है| तिब्बत की पहाड़ियों पर उगाये जाने वाला यह सेब देखने में बेहद ही अद्भुत है|
बता दें कि इन सेबों की खेती का काम साल 2015 से ही शुरू किया गया है| मगर तीन सालों में अभी तक इसकी खेती बहुत बढियाँ नहीं हुई है| इन सेबों की सबसे अधिक बिक्री बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के बाज़ारों में है| इस एक सेब की कीमत करीब 500 रुपये तक है|