Jai Vilas Palace – अद्भुत है 150 वर्ष पुराने इस महल की ख़ूबसूरती
वैसे तो भारत में कई ऐसे महल है जिनकी चकाचौंध की पूरी दुनिया कायल है| जिन्हें देखने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों का मेला लगता है| आज हम आपको ऐसे ही एक बेहद खूबसूरत महल Jai Vilas Palace के बारे में बताने जा रहे है|
Jai Vilas Palace ( जय विलास महल )
भारत के ह्रदय स्थल में स्थित मध्यप्रदेश के ग्वालियर में करीब 150 साल पहले बने इस महल को जय विलास महल के नाम से जाना जाता है|

ग्वालियर के महाराजा जयाजी राव सिंधियां ने इस महल को साल 1874 में बनवाया गया था| यह महल करीब 12,40,771 वर्ग
फ़ीट में फैला हुआ है| उस समय इस महल को बनाने में करीब 1 करोड़ की लागत लगी थी, मगर आज इसकी कीमत अरबों-खरबों में है|


.jpg)
इस महल का दूसरा आकर्षण है डाइनिंग हॉल के डाइनिंग टेबल पर मौजूद चांदी की ट्रेन, जो मेहमानों को खाना परोसने का काम करती है|
पर्यटकों की आँखों को चकाचौंध करने में सक्षम इस महल की छत पर लगे सोने और रत्न से की गयी कारीगरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है|

महल में कुल मिलकर 400 कमरें है, जिसमे से 40 कमरों को म्यूजियम बनाकर रखा हुआ है| इन 40 कमरों में उस समय में प्रचलित अस्त्र-शस्त्र, उस समय प्रयुक्त होने वाली डोली और बग्गी और कांच के पायों पर टिकी सीढ़ियों की रेलिंग म्यूजियम के रूप में दिखाई देती है|

इतना ही नहीं, महल में सिंधिया शासनकाल के कई दस्तावेज और कलाकृतियां, औरंगजेब और शारजहां की तलवार है| इटली और फ़्रांस की कलाकृतियों और जहाज भी यहाँ प्रदर्शन के लिए रखे गए है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
कूबर पेडी – जमीन के नीचे बसा है ये गाँव, जो है बेहद खूबसूरत
अजब-गजब – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है १२