अजब-गजब – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है 12
वैसे तो आपने 24 घंटों वाली पूरी घड़ियां तो देखी ही होगी मगर ये सुनने में ये थोड़ा अजीब लगता है किसी घड़ी में 12 कैसे नहीं बजते होंगे? तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी अजब-गजब जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां घड़ियों में 12 नहीं बजते है|

हमारी घड़ी में 1 से लेकर 12 तक अंक होते है| मगर दुनिया में एक ऐसा शहर भी है जहां की घड़ियों में 12 अंक नहीं होता है, इसका मतलब कि यहां की घड़ियों में 12 बजते ही नहीं है| जी हां दोस्तों, हम बात कर है स्विट्ज़रलैंड के सोलोथर्न नामक शहर की, जहां रहने वाले नंबर 11 के पीछे इस कदर दीवाने है कि उन्होंने अपनी घड़ियों में 12 नंबर को रखा ही नहीं है|
क्रेटर ऑफ़ डायमंड स्टेट पार्क – यहाँ जिसको मिलता है हीरा होता है उसका
सबसे ख़ास बात यह है कि इस शहर के हर व्यक्ति को 11 नंबर से बेहद लगाव है और यहां की हर चीजों को 11 नंबर से जोड़ा जाता है| इस शहर में 11 संग्रालय, 11 टॉवर और 11 ऐतिहासिक झरनों मौजूद है| शहर के मुख्य चर्च किइ सेंट उर्सुस में भी 11 नंबर का काफी महत्त्व है| इस चर्च को बनाने में 11 साल लगे थे| इतना ही नहीं इस चर्च के 11 दरवाजे, 11 खिड़कियां और 11 घंटियां भी लगी हुई है|
कजाखस्तान गाँव – रहस्यमयी गाँव जहाँ महीनों सोते है लोग
11 अंक की दीवानगी इतनी है कि इस शहर का जन्मदिन भी 11 तारीख को मनाया जाता है| केवल इतना ही नहीं लोगों को दिए जाने तोहफे भी 11 अंक से कहीं न कहीं जुड़े होते है|
शहर के लोगों का 11 अंक से लगाव आज से नहीं बल्कि कई सदियों से चला आ रहा है| इससे जुडी एक कहानी के अनुसार सोलोथर्न के लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने जीवन को खुश नहीं रख पाते थे| तभी इस शहर की पहाड़ियों से एक एल्फ आया और उसने लोगों का हौसला बढ़ाना शुरू किया| जिसके बाद यहां के लोगों के जीवन में खुशियां आने लगी|
आपको बता दें कि जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है और इसी कारण से सोलोथर्न के लोगों ने हर चीज हर जगह को 11 अंक से जोड़ना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से यहां की हर एक जगह पर 11 अंक से जुडी कोई न कोई वस्तु या व्यक्ति विशेष दिखाई देता है| घड़ियों में भी 11 तक ही अंक दिखाई देते है और घड़ी में 12 कभी नहीं बजते|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी