दुनिया की सबसे रहस्यमयी और श्रापित किताबें
किताबों की दुनिया से हर कोई परिचित है, लेकिन, कुछ किताबें ऐसी भी है जिनके रहस्यों से हर कोई अनजान है| ये वो किताबें है जिनका ताल्लुक शैतानी दुनिया से है और जिनमें नकारात्मक ऊर्जा भरी पड़ी है| आज के इस युग में सबसे रहस्यमयी और श्रापित किताबें कही जाने वाली इन किताबों पर यकीन करना मुश्किल होगा| मगर, इनके बारे में जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे|
The grand grimoire (रहस्यमयी और श्रापित किताबें)
इस किताब को The book with incredible power भी कहते है, पर इस power को पाने के लिए बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है| इस किताब को darkest book in the world बुक भी कहा जाता है| इसे साल 1512 में लिखा गया था और जिस इंसान ने इस किताब को लिखा था, उसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो इंसान वडिविल या शैतान के कब्जे में था|
The book of abramelin
इस किताब को 15 वी सदी में अब्राहम नाम के एक व्यक्ति ने लिखी थी| कहा जाता है इस किताब को लिखने से पहले अब्राहम egypt गया था, जहाँ उसे एक जादूगर मिला था और उसी ने अब्राहम को शैतानी और जादुई शक्तियों के बारे में बताया| अब्राहम ने इन्हीं नेगेटिव बातों को एक किताब का रूप दिया|
Codex gigas (devil ‘s Bible)
ये एक ऐसी रचना है जिसे बेहद कम समय में लिखी गयी है और ये किताब शैतान की पूजा करने के लिए प्रेरित करती है| इतिहासकारों के मुताबिक़ इस किताब को 13 वी शताब्दी में लिखा गया था| उस समय एक सन्यासी ने अपनी मठवासी प्रतिज्ञाओं को तोड़ दिया था, जिसके बाद उसे राजा ने दीवार में जिन्दा चुनवा देने की सजा दी थी|
चमड़े के 160 पन्ने इस किताब को 85 किलो वजनी बनाती है, जिसे एक आदमी का उठा पाना मुश्किल है| यह किताब 36 इंच लम्बी और इसकी थिकनेस 8 इंच की है| वैज्ञानिकों के मुताबिक़ प्राचीन समय में चमड़े के पानों पर ऐसी किताब लिख पाना असंभव है|
अगर आपको हमारी यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|