Ajab Gajab – आखिर कैसे 256 सालों तक जीया ये इंसान
कहा जाता है कि पहले के जमाने में शुद्ध और देशी खान-पान की वजह से लोगों लम्बी जिंदगी जिया करते थे| मगर कितनी लम्बी जिंदगी जिया करते थे? तो लोग इसका जवाब 100, 120 या ज्यादा से ज्यादा 140 तक बताएँगे|
लेकिन अगर हम आपको अगर बताएं कि कोई शख्स 250 साल से ज्यादा जिन्दा रहा है तो? हैरान हो गए न दोस्तों, आप सोच रहे होंगे कि कोई शख्स इतने सालो तक कैसे जिन्दा रह सकता है| मगर ये सच है, चलिए जानते है उस Ajab Gajab शख्स के बारे में|

दुनिया की सबसे मशहूर विकिपीडिया साइट पर एक चीनी व्यक्ति के बारे में यह दावा किया गया है कि वह करीब 256 साल का होने के बाद मरा था| ऐसा कहा जाता है कि उसने जिन्दा रहने और स्वस्थ रहने के लिए कोई मन्त्र सिख रखा था|

इस धरती पर सबसे ज्यादा जीने वाले इस अनोखे इंसान का नाम ली चिंग यूएन है| इतिहासकारों की माने तो इनका जन्म 3 मई 1677 के दिन कीजियांग जिले में हुआ था| कुछ लोग ये भी दावा करते है कि ली चिंग साल 1736 में पैदा हुए थे|
Krubera Cave – Dharti Ki Sabse Gehri Gufa | यह है धरती की सबसे गहरी गुफा
इनके बारे में कहा जाता है कि 72 साल की उम्र में ये सेना में शामिल हुए थे और मार्शल आर्ट भी सीखा था| इसके साथ ही ली चिंग एक आयुर्वेद के डॉक्टर भी थे और इन्होंने जीने का मन्त्र सीख लिया था और हमेशा निरोगी और फिट रहते थे|

कहा जाता है कि ली चिंग अपने जीवनकाल में कुल 23 पत्नियों का अंतिम संस्कार कर चूका था| साल 1930 में New York Times और टाइम पत्रिका में एक चीनी इतिहासशास्त्री वू चुंग चिए का इंटरव्यू छापा गया था जिसमे साल 1827 में चीन के शाही सरकार द्वारा ली चिंग को उनके 150 वे जन्मदिन की बधाई दी गयी थी| इसके अलावा साल 1877 में ली चिंग के 200 साल पूरा होने पर दिए गए बधाई के कागजात भी जारी किये गए थे|
6 मई 1933 को जब ली चिंग की मृत्यु हुई तब उनकी उम्र करीब 256 साल थी| जीवन के 40 साल सिर्फ जड़ी बूटी के सहारे जीने वाले ली चिंग की 24 शादियों से करीब 200 बच्चे हुए थे|