हरनाम कौर – महिलाओं के लिए मिसाल है दाढ़ी-मूंछ वाली ये लड़की
दुनिया में कई ऐसे लोग होते है जो दुसरे लोगों से अलग होने की वजहों से पूरी दुनिये में चर्चा का विषय बन जाया करते है| आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे है उनका नाम है हरनाम कौर | लोगों से अलग होने के कारण अपना नाम ‘गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज करा चुकी है|

हरनाम कौर
ब्रिटेन के बर्कशायर में रहने वाली हरनाम कौर को उम्र के १६ वे साल में ही दाढ़ी और मूंछ आना शुरू हो गयी थी| बचपन से मॉडलिंग की दुनिया में रूचि रखने वाली हरनाम को ये नहीं पता था कि उसे अपने चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आने के बाद मॉडलिंग से मुंह फेरना पड़ेगा|

२९ नवम्बर १९९० में जन्मी हरनाम को १२ साल की उम्र में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक बीमारी लग गयी| जिसकी वजह से शरीर में होर्मोनेस में काफी बदलाव आने लगते है| जिससे हरनाम के चेहरे और शरीर पर आदमियों की तरह बाल आने शुरू हो गए थे|



सर पर पगड़ी और चेहरे पर दाढ़ी-मूछों के साथ दबंग अंदाज वाली यह लड़की जब किसी के सामने आती है तो लोग दंग रह जाते है| हार ना मानते हुए हरनाम ने अपनी दाढ़ी और मूंछों के साथ मॉडलिंग करने का फैसला किया और अब वो एक पेशेवर मॉडल बन चुकी है|

दोस्तों, हरनाम की इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी उनके इस जज्बे को सलाम करेंगे| जिसने कुदरत के अन्याय को न्याय का रूप देकर अपने जीवन को सफल बनाया| अपने इसे जज्बे की वजह से ही आज हरनाम का नाम ‘गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में भी एक पूरी दाढ़ी वाली लड़की के नाम पर दर्ज किया गया है|
अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी
दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल