PINK HILLIER LAKE – आखिर क्यों अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील
दोस्तों, आज हम आपको Pink Hillier Lake नामक गुलाबी रंग की झील के बारे में बताने जा रहे है जो अपने गुलाबी रंग की वजह से चर्चा में रही है| वैसे तो यह दुनिया कई प्रकार के रहस्यों से भरी हुई है| मगर कुछ ऐसे प्राकृतिक रहस्य भी है जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बने हुए है और कुछ ऐसे रहस्य भी है जिनकी पहेली को सुलझा लिया गया है|

PINK HILLIER LAKE – गुलाबी हीलियर झील
ऑस्ट्रेलिया में स्थित Pink Hillier Lake को गुलाबी झील के नाम से भी जाना जाता है| इस झील को रात के समय देखने पर सामान्य दिखाई देती है मगर दिन में इसका रंग बदलकर गुलाबी रंग का हो जाता है|
15 जनवरी 1802 में मैथ्यू फील्डर्स नामक वैज्ञानिक ने इस झील का पता लगाया था| जिसके बाद ये झील चर्चा में आयी थी| धीरे-धीरे यह झील दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी और आज कई पर्यटक इस झील को देखने के लिए इस जगह पर आते है|

यह झील ज्यादा लंबी-चौड़ी तो नहीं है, मगर इसकी ख़ूबसूरती देखते ही बनती है| इस झील का क्षेत्रफल केवल 600 मीटर यानी 2000 फ़ीट का है और ये चारों तरफ से पेपरबार्क और नीलगिरी के पेड़ों से घिरी हुई है|
अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह
बता दें कि इस झील तक पहुंचने के लिए कठिन रास्ता होने के बावजूद लोग इसकी ख़ूबसूरती देखने के लिए यहाँ पहुंचते है|
इस झील के गुलाबी रंग के होने का कारण इसमें पाई जाने एल्गी और बैक्टेरिया है| हालांकि एल्गी और बैक्टेरिया होने के बावजूद यह झील मानव और अन्य वन्य जीवन को किसी तरह का नुक्सान नहीं पहुँचाती है|
बता दें कि इस झील में ‘डेड सी (Dead Sea)’ की ही तरह नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से इसमें तैराकी करना भी बहुत आसान हो जाता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘PINK HILLIER LAKE – आखिर क्यों अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न सिन्हा की तब तक की थी पिटाई जब तक बचाने नहीं आये शशि कपूर
अनिल कपूर को हीरो बनने के लिए लेने पड़े थे पैसे उधार, इन दोनों कलाकारों ने की थी मदद
जब जया बच्चन को डॉक्टरों ने अमिताभ से आखिरी बार मिल लेने को कहा