Interesting Facts of Norway – अद्भुद है ये जगह जहां सूरज अस्त नहीं होता
आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां सूरज अस्त नहीं होता और अगर होता है तो ना के बराबर होता है। चलिए जानते है कुछ Interesting Facts of Norway, जो शायद बहुत कम लोग जानते है।

वैसे तो नॉर्वे शहर को दुनिया के सबसे अमीर शहरों में गिना जाता है और इसकी ख़ूबसूरती के बारे में हमने कई खबरें पढ़ी या देखी होगी। नॉर्वे के उत्तरी छोर पर स्थित हेमरफेस्ट नामक शहर में करीब 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता।

यह देश आर्टिकल सर्कल में आने की वजह से ऐसा होता है। कैसा लगता होगा जब रात के 12 बजकर 45 मिनट तक आपको सूरज अस्त होता हुआ दिखाई दे और सिर्फ 40 मिनट बाद फिर से सूरज उग जाये। अजीब है न, पर यह सच है। यह सिलसिला एक या दो दिन नहीं करीब 2 – 5 महीने तक चलता है, जिसकी वजह से इस शहर को ‘कंट्री ऑफ़ मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है।

इसका वैज्ञानिक कारण पृथ्वी के अपने तल से 66 डिग्री का कोण बनाते हुये घूमना है, जिसमे पृथ्वी का अक्ष सीधा न होकर 23 डिग्री तक झुका हुआ होता है। जिसकी वजह से दिन का छोटा या बड़ा होने की स्थिति होती है।

सूरज की रौशनी पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण धरती पर सामान भागों में नहीं फैलती, और ऐसी कई जगहों पर रात होती ही नहीं है। नॉर्वे के अलावा कनाडा, आइसलैंड, स्वीडन और फ़िनलैंड में भी गर्मियों के समय ऐसे नज़ारे देखने को मिलते है।
दोस्तों, आप की इस अजब जानकारी पर क्या प्रतिक्रिया है कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा और इसे लाइक और शेयर करना मत भूलियेगा।