Jim Jones – इस सनकी इंसान की वजह से 912 लोगों ने की थी सामुहिक आत्महत्या
हम ये समझते है कि अन्धविश्वास करने से कभी किसी को कुछ भी हासिल नहीं होता है, उलट इसके नुकसान ही होता है| ऐसा ही एक उदहारण इतिहास के पन्नों पर Jim Jones नामक सनकी इंसान के वजह से दर्ज है|
जिम जोंस
एक सनकी इंसान, जिसने अपना दबदबा बनाये रखने के लिए लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया और उनकी जान ले ली| ये घटना केवल अमेरिका में नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बना रहा|
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
South America में स्थित गुयाना के जोंसटाउन की यह घटना किसी नरसंहार से कम नहीं थी| 18 नवम्बर 1978 के दिन अमेरिका के लिए काला दिन था| जिम जोंस नामक इस सिरफिरे ने 912 लोगों को मौत के घात उतार दिया था|
Jim Jones का जन्म इंडियाना में हुआ था| जिसका दावा था कि उसने लोगों के मसीहा के रूप में जन्म लिए है| उसने पहले लोगों के विश्वास को जीता और फिर उनके साथ विश्वासघात किया| साल 1956 में जोंस ने लोगों को मदद संदेश देते हुए एक चर्च का निर्माण किया, जिसका नाम उसने People’s Temple रखा था|

अमेरिकी सरकार से विचार ना मिलने के कारण जोंस ने अपने अनुयायियों के साथ साउथ अमेरिका के गुयाना में बसने का फैसला किया| जोंस के षड्यंत्र को लोग समझने लगे थे और ऐसा जोंस को पता लगने पर वो अपने अनुयायियों से 12-12 घंटों तक काम कराया करता था|
अमेरिकी सरकार Jim Jones के कारनामों की वजह से उसे वहां से निकालना चाहती थी, जिसकी वजह से जोंस ने लोगों को इस तरह डराया कि वो जैसा कहता वे लोग वैसा करे लगे थे|
Jim Jones के अनुयायियों ने उसकी ये बात मान ली और जहर खाकर मर गए| जो लोग जहर नहीं खाना चाहते थे उन्हें जबरदस्ती जहर दे दिया गया| जिसमे 276 बच्चों सहित 912 लोग शामिल थे| हालाँकि, कुछ लोग इस जगह से बचकर जंगल की तरफ निकलने में भी कामयाब हुए थे|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दीजियेगा|