Ark 2 – इस इंसान ने की है महाप्रलय से बचने की तैयारी
आनेवाले दिनों में महाप्रलय होगा ऐसी खबरें हम सुन और देख रहे है| ऐसे प्रलय के बारे में हम हॉलीवुड की फिल्मों में देख चुके है| हम ये नहीं जानते कि महाप्रलय होगा या नहीं या फिर होगा तो कब होगा? मगर एक ऐसा इंसान भी है जिन्होंने कई सालों से महाप्रलय से बचने की तैयारियाँ की है और इस प्रलय से बचने के लिए उन्होंने 42 स्कूल बस खरीदकर 10000 sqft का बंकर बनाया है और उसे Ark 2 का नाम दिया है|


ब्रूस के लिए ये किसी मिशन से कम नहीं था| जिसके लिए इस बुजुर्ग ने लगभग अपनी आधी जिंदगी इस एक बंकर को बनाने में लगा डाली| लगभग 40 साल पहले ब्रूस ने 12 हजार 600 डॉलर में तीन दर्जन से भी ज्यादा बसों को ख़रीदा और उन्हें अपने घर के बैकयार्ड में दफना दिया और वो भी सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की महाप्रलय से रक्षा करने के लिए|

ब्रूस ने इस न्यूक्लीयर शेल्टर को Ark 2 नाम दिया है| इस शेल्टर को बनाने की तरकीब ब्रूस को बाइबल से मिली थी| बाइबल के अनुसार प्रलय से बचने के लिए नोह नामक एक शख्स ने लोगों के परिवारों और जानवरों को बचाने के लिए एक जहाज बनाया था| जिसका नाम Ark रखा गया था|

आपको बता दें कि ब्रूस ने इस शेल्टर को बनाने के लिए 42 बसों को जमीन से 14 फ़ीट नीचे दफनाया है| उनके इस शेल्टर में लगभग 500 से भी ज्यादा लोग करीब 3 हफ्ते तक रह सकते है| इस शेल्टर को ब्रूस ने इस तरह तैयार किया है कि इसमें रेडिएशन का भी असर नहीं होगा|

इस शेल्टर में हथियारों से लैस एक कमरा, डिजिटल जनरेटर, वाटर टैंक, रेडियो कम्युनिकेशन रूम और दो किचेन भी बनाये गए है| इतना ही नहीं बच्चों को खेलने के लिए एक कमरा और कई जरुरी चीजें भी उपलब्ध है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी राय जरूर दीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
कूबर पेडी – जमीन के नीचे बसा है ये गाँव, जो है बेहद खूबसूरत
अजब-गजब – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है १२
History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत