पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर

हैंगिंग मोनेस्ट्री ऑफ़ हेंगशन माउंटेन
चीन की शांझी में हेंग माउंटेन पर एक ऐसा मंदिर है जो बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से पहाड़ों पर लटका हुआ है| ऐसा कहा जाता है की १५०० साल पुराने इस मंदिर को यहाँ इसीलिए बनाया गया था ताकि मंदिर बाढ़ से प्रभावित ना हो और बारिश और तूफ़ान से भी बचा रहे| इस तरह से पहाड़ पर लटके हुए होने की वजह से इस मंदीर को हैंगिंग मोनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है|

यह जगह चायनीस आर्किटेक्चर का अध्ययन करने वाले लोगों के लिए प्रमुख जगह है|

इस मंदिर की जमीन से ऊँचाई करीब ७५ फ़ीट की है| मंदिर का स्ट्रकचर पत्थरों में छेद करके पेड़ के तने का आधार देकर स्तापित करने के कारण यह थोड़ा विचित्र दिखाई पड़ता है|

मंदिर में करीब ४० अलग-अलग हॉल है जो एक दूसरे से जुड़े हुए है| चीन का यह मंदीर डेटोंग क्षेत्र में स्थित है और टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| इस मंदीर में कई प्राचीन स्टेचू भी रखे गए है|
ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई

इस मंदिर को देखने के लिए सिर्फ एशिया से ही नहीं बल्कि यूरोप से भी पर्यटक आते है|
आपको बतादें इस मंदिर तक पहुँचने के लिए बने हुए रास्ते लकड़ी और लोहे के बने हुए है|

इस मंदिर की खास बात यह है कि १५०० साल पहले इसे सिर्फ एक ही इंसान ने बनाया है और तब से लेकर अब तक इस मंदिर पर हजारों बार सुधार कार्य किये गए है|

साल २०१० में इसे विश्व की सबसे खतरनाक इमारतों में भी शामिल किया गया था| माइंट हेंगशेन नामक इस पर्वत को यहाँ स्थित ५ पवित्र पर्वतों में से एक माना गया है| जिसका सर्वोच्च शिकार ६६१७ फ़ीट ऊँचाई पर है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें
७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल
गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी