Duniya Ka Sabse Bada Kabrastaan – लाशों का शहर कहा जाता है इसे
आज हम आपको लाशों का शहर नाम से पुकारे जाने वाले इस कब्रिस्तान में ५० लाख से भी ज्यादा शवों को दफनाया गया है| जिसे Duniya Ka Sabse Bada Kabrastaan कहा जाता है। चलिए जानते है इसके बारे में।
Duniya Ka Sabse Bada Kabrastaan
ईराक के शिया बहुल क्षेत्र नजफ़ में स्थित इस कब्रिस्तान का नाम वादी-अल-सलाम है| यह कब्रिस्तान लगभग 1,485.5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है|
इस कब्रिस्तान में लगभग 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी अधिक लोगों के शव दफ़न है| इस कब्रिस्तान को देखने के लिए भी दुनियाभर से लोगों का आना लगा रहता है|
वैली ऑफ़ पीस नाम का यह कब्रिस्तान ईराक में पहले शिया इमाम और मोहम्मद के चौथे उत्तराधिकारी इमाम अली इब्न अबी तालिब की पवित्र कब्रगाह के पास स्थित है|
हरनाम कौर – महिलाओं के लिए मिसाल है दाढ़ी-मूंछ वाली ये लड़की
इस कब्रगाह में शवों को भूमिगत अलग-अलग भागों में दफनाया जाता है| हर भाग में 50 शवों को दफनाया जा सकता है|
शवों को दफनाने वाली इस जगह की रखवाली करने वाले को मरजा कहा जाता है|

ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई
इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी अधिक शवों के होने की सम्भावना जताई जाती है, जो किसी शहर की जनसंख्या के बराबर है|
कहा जाता है कि आईएसआईएस के आतंक बढ़ने के बाद युद्ध के दौरान इस जगह पर रोजाना करीब 200-300 लोगों के शवों को दफनाया जाता था और अब यह संख्या घटकर 100 के आसपास पहुंच गई है|
खास बात यह है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है| दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते है| यहाँ मौजूद कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलीग्राफी से सजाया जाता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव
चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी