ये है Dead Sea – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई

इस दुनिया में ऐसे कई प्राकृतिक अजूबे मौजूद है, जिनके बारे में जितना जानो कम होता है| ऐसी कई जगहें है जिन्हें अभी भी ढूंढ़ना बाकी है| इनमे से ही एक अजूबे Dead Sea के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है|

Dead Sea - Mrit Sagar
Dead Sea – Mrit Sagar

Dead Sea – मृत सागर

इजराइल में स्थित मृत सागर सच में किसी अजूबे से कम नहीं है| ये दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह में फैला हुआ समुद्र है| यह समुद्र करीब 48 मील लंबा, 15 मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग 1375 फुट गहरा है| यह सागर समुद्र तल से करीब 1388 फ़ीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है|

Gyani Chor – कैसा रहस्यमयी इतिहास है ज्ञानी चोर की बावड़ी का

Dead Sea - Mrit Sagar
Dead Sea – Mrit Sagar

वैसे तो हर समुद्र का पानी खारा होता है, मगर मृत सागर का पानी दुसरे समुद्रों की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा खारा है| इस सागर का पानी इतना खारा है कि इसमें ना तो कोई जीव जीवित रह सकता है और ना ही कोई वनस्पति, इसी कारण से इसका नाम मृत सागर यानी Dead Sea पड़ा|

मृतसागर में पोटाशियम, ब्रोमाइड, मेग्नेशियम, कैल्शियम, जिंक और सल्फर जैसे खनिज लवण के काफी मात्रा में होने के कारण इसके पानी और नमक का इस्तेमाल खाने या पीने के लिए उपयोग में नहीं कर सकते है|

Dead Sea - Mrit Sagar
Dead Sea – Mrit Sagar

आपको बता दें कि मृत सागर का खारा पानी नीचे की ओर बढ़ता है और इस खारे पानी का भार इतना ज्यादा है कि इस पानी में सीधे लेट जाने पर कोई डूबता नहीं है और बिना किसी डर से आसानी से तैर सकता है|

Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत 

Dead Sea की इस खूबी और इसके आस-पास फैले सौंदर्य की वजह से साल 2007 में इसे विश्व के सात अजूबे में चुनी गयी 28 जगहों की सूची में शामिल किया गया था| पर मृत सागर के पक्ष में ज्यादा वोट नहीं मिलने की वजह से इसे 7 अजूबों में शामिल नहीं किया गया|

Dead Sea - Mrit Sagar
Dead Sea – Mrit Sagar

हैरत की बात यह है कि मृत सागर के जल में कई औषधीय गुण भरे हुए है| इससे कई लाइलाज रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है| वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समुद्र में मिलने वाला नमक और खनिज लवण मूल्यवान है| इस सागर के पानी के किनारे की काली मिट्टी और नमक से यहाँ विभिन्न स्पा और मड थेरेपी के जरिये इलाज किया जाता है|

Dead Sea - Mrit Sagar
Dead Sea – Mrit Sagar

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई’अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

ये है Dead Sea – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई – Tweet This 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Andaman Nicobar Island – भारत में ना होकर भी भारत का हिस्सा है ये जगह

Chand Bawdi – सच में अदभुद है यह बावडी

Cappadocia Underground City – 20 हजार लोग रहा करते थे इस पुरानी सुरंग में

Null Stern Hotel – अजीब है ये होटल, ना छत है ना दीवार

Leave a Reply