बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात छोटी उम्र से कर ली थी। जहां नीतू सिंह ने साल १९६६ में फिल्म ‘सूरज’ से बाल कलाकार के रूप में काम किया वहीं अपने पिता और अभिनेता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में ऋषि कपूर ने बाल कलाकार का किरदार निभाया था। मगर ऐसा क्या हुआ था कि फिल्मों में खलनायक की धुलाई करने वाले ऋषि कपूर अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे? चलिए जानते है ये मजेदार किस्सा।

साल १९७३ में बतौर अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुवात की थी। इसके बाद साल १९७४ में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में काम किया। ऋषि कपूर, नीतू सिंह को सेट पर काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू बेहद परेशान हुआ करती थी। मगर, यही नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।
कुछ ही सालों में ऋषि कपूर और नीतू सिंह बॉलीवुड की वो जोड़ी बन गयी जो ७० के दशक में लोगों के दिलों पर छा गयी थी। आलम ये था कि दर्शकों द्वारा पसंद की गयी इस जोड़ी ने करीब १२ फिल्मों में एक साथ काम किया। ऋषि कपूर तो फिल्मों में आने के बाद ही लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे थे।

इन दोनों के बीच में रोमांस की चर्चाएं साल १९७५ में आयी फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज़ के बाद ही शुरू हो गयी थी। इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये चर्चा भी होने लगी कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

ऐसे में इन चर्चाओं के चलते ये खबर कपूर खानदान तक भी पहुंच गयी। इस दौरान अभिनेता और ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने भी ऋषि से कह दिया था कि अगर वो नीतू सिंह से प्यार करते है तो शादी कर लें।
फिर क्या था साल १९७९ में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी के दिन एक मजेदार किस्सा हुआ, जिसमें नीतू सिंह और ऋषि कपूर अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे।
क्या सरकार जिम्मेदार थी राज कपूर की मौत के पीछे
मशहूर वेबसाइट ‘लहरें’ के मुताबिक़ जहां दुल्हन के रूप में सजी नीतू सिंह अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गयी थी। तो वहीँ ऋषि कपूर अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले भी ऋषि कपूर को लगातार चक्कर आ रहे थे।

बता दें कि इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए थे। उस दौर में इनकी शादी को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे भव्य शादियों में शुमार किया जाता था।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
क्या सरकार जिम्मेदार थी राज कपूर की मौत के पीछे
ये अभिनेत्री अमिताभ बच्चन के लिए छोड़ गयी थी अपनी महंगी कार
कमल हसन की इस फिल्म की वजह से प्रेमी जोड़ों ने की थी आत्महत्या