बॉलीवुड के भारत कुमार उर्फ़ मनोज कुमार उर्फ़ हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी को कौन नहीं जानता। एक समय में देशभक्ति की सुपरहिट फ़िल्में देने वाले और शहीद भगत सिंह की छवि को रूपहले परदे पर दर्शाने वाले मनोज कुमार की फिल्मों के देशभक्ति के गाने आज भी सुने जाते है।

24 जुलाई 1937 में ब्रिटिश इंडिया के समय में अब्बोटाबाद में जन्मे हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी 10 साल की उम्र में बटवारें के बाद अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे। इन्होंने Delhi University के हिन्दू कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की।
अभिनय में रूचि रखने वाले हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी एक बार अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने चहिते अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म ‘शबनम’ देखने गए थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार का नाम मनोज कुमार था, बस तब से हरिकृष्ण गोस्वामी ने भी अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया।

पढाई पूरी करने के बाद मनोज कुमार दिल्ली से मुंबई आ गए और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। फ़िल्मी दुनिया के लोगों ने मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ नाम दे दिया, जिसका श्रेय इनकी हर देशभक्ति से भरी सुपरहिट फिल्मों को जाता है। इन फिल्मों में देशभक्ति का तड़का होता था और इनके निभाए गए हर कॅरेक्टर का नाम भारत कुमार होता था।

मनोज कुमार की देशभक्ति फिल्मों का सफर शुरू हुआ था साल 1965 में आयी उनकी फिल्म ‘शहीद’ से, जिसमें उन्होंने ‘शहीद भगत सिंह’ का किरदार निभाया था। परदे पर भगत सिंह के किरदार में जान डालने के लिए मनोज कुमार ने चंडीगढ़ में शहीद भगत सिंह की मां विद्यावती कौर और उनके भाइयों से मुलाक़ात की थी, जिनमें बटुकेश्वर दत्त भी शामिल थे।

अपने एक लेख में मनोज कुमार ने बताया था कि शहीद भगत सिंह की मां से मिलने के बाद वो काफी भावुक हो गए थे और उन्हें ये सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वो माताजी की गोद में सर रखकर फुट-फुटकर रो सके। अपने इस लेख में मनोज कुमार ने बताया था कि जब एक बार भगत सिंह की मां ने दवाइयां लेना बंद कर दिया था तब मनोज कुमार के निवेदन करने पर उन्होंने दवाइयां ली थी।

शहीदे-आजम भगत सिंह की मां से मिलने के बाद मनोज कुमार पर देशभक्ति का ऐसा जूनून छा गया कि अपनी हर फिल्मों में वो इसे दर्शाने लगे और फिर दर्शकों इनका नाम मनोज कुमार से भारत कुमार रख दिया गया।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘भगत सिंह की मां से मिलने आखिर क्यों गए थे मनोज कुमार’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
आखिर क्यों अभिनेता महमूद से डरा करते थे किशोर कुमार
अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह
चाय ना मिलने पर अभिनेता अमजद खान ने कर दी थी ऐसी हरकत
जब देवानंद को एक सीन में गाली देकर भाग गए थे किशोर कुमार