मुंबई के वो २९ लड़के जिन्होंने जीता अमेरिकास गॉट टैलेंट शो
जो लोग डांस के दीवाने है, उन्होंने ‘वी अनबीटेबल’ का नाम तो जरूर सुना होगा। अगर नहीं जानते तो हम बताते है कि ये मुंबई का एक डांस ग्रुप है, जिसने विदेशी धरती पर देश का और डांस में अपना नाम रोशन किया है। इस डांस ग्रुप ने अमेरिकास गॉट टैलेंट शो का सीजन जीता है।

‘अमेरिकास गॉट टैलेंट’ में आने से पहले इस ग्रुप ने डांस प्लस और ‘इंडिया बनेगा मंच’ में भी हिस्सा लिया था, मगर जीत नहीं पाए थे।
इस ग्रुप में मुंबई के २९ डांसर है और करीब १२ से २७ वर्ष की उम्र के लड़के और लड़कियां इस ग्रुप में है, जिन्होंने पहली बार साल २०१९ में ‘अमेरिकास गॉट टैलेंट’ शो में हिस्सा लिया था और चौथे स्थान पर आये थे। लेकिन इस बार उन्होंने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है।


जीत के बाद ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश चौहान ने अपनी जीत पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘हमारा ग्रुप पिछले ७-८ सालों से संघर्ष कर रहा है। इतने सालों ने ग्रुप ने बहुत कुछ सहा है। यह हमारा आखिरी मौका था अपने परिवार को यह दिखने का कि हम डांस में कुछ कर सकते है। हमने दिन-रात प्रैक्टिस की और अपना बेस्ट दिया। हमें उम्मीद है कि हमने इस टायटल को जीतकर अपने देश और दर्शकों को गर्व महसूस करवाया है।’

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने एक वीडियो के जरिये ग्रुप के सदस्यों की हौसला अफजाई की थी और जीतने की कामना की थी। अभिनेता वरुण धवन ने भी ग्रुप के जीत के लिए लोगों से उन्हें वोट करने की अपील एक वीडियो के जरिये की थी।

अमेरिका के शो तक पहुंचने वाला ये डांस ग्रुप मुंबई की एक झुग्गी बस्ती वाले इलाके से निकला है। शो के दौरान जब जज ने इस ग्रुप को अपना परिचय देने के लिए कहा, तो ग्रुप के एक सदस्य ने बताया था कि इस शो में ये ग्रुप विकास नामक एक लड़के का सपना पूरा करने के लिए आया है। विकास वो लड़का है जो करीब ६ साल पहले इसी ग्रुप का एक सदस्य था और डांस प्रैक्टिस के दौरान हुए हादसे में वो गिर गया था और काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

गंभीर रूप से घायल विकास की हादसे के कुछ ही दिनों बाद मृत्यु हो गयी। विकास का भी सपना ऐसे ही बड़े मंच पर डांस कर जीतने का था, जो इस ग्रुप ने पूरा कर दिखाया है और उसी की याद में इन सारे लड़कों के कपड़ों के पीछे विकास का नाम लिखा हुआ था, जिसे पहनकर इन्होंने अपनी सभी परफॉरमेंस दी थी। इतना ही नहीं ‘वी अनबीटेबल’ नाम में जो ‘वी’ शब्द है वो विकास गुप्ता की वजह से ही है। हम सभी भारतियों को इनकी जीत पर गर्व होना चाहिए।


दोस्तों, ‘वी अनबीटेबल’ की इस अंतराष्ट्रीय जीत की बधाइयां तो आप लोगों की तरफ से भी बनती है। कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दिजीयेगा और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर लोगों को भी इसकी जानकारी जरूर दीजियेगा।
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल
गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते
ये है वो अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में
दुनिया में सबसे महंगा, ७५ करोड़ रुपये लीटर बिकता है बिच्छू का जहर