Covao Dos Conchos – आखिर क्या है इस रहस्यमयी Water Hole का राज

दोस्तों, वैसे तो आपने ऐसी कई जगहों के बारे में सुना, देखा और पढ़ा होगा जो अपने आप में बेहद अद्भुत और रहस्यमयी है| ऐसी जगहें हमें प्रकृति की असली ख़ूबसूरती का अहसास करवाती है| आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे है जो बनाया तो मनुष्य ने है मगर प्रकृति ने उसे और खूबसूरत बना दिया है|

Covao Dos Conchos नामक इस अद्भुत वाटर होल की खासियत यह है कि अंदर की तरह बहता है| अभी तक विज्ञान भी इस अंडर वाटर फॉल की रहस्य को जान नहीं पाया है| चलिए शुरू करते है एक और अजब जानकारी का सफर और जानते हैं इस वाटर होल के बारे में कुछ और खास बातें|

Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस

Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस

पुर्तगाल की ‘Serra da Estrela Mountain‘ की एक शांत झील जिसे ‘Covao Dos Conchos’ के नाम से जाना जाता है| झील में नज़र आने वाला यह गड्ढा इंसानी इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना होने के साथ-साथ अब प्राकृतिक रूप से और खूबसूरत बन गया है|

करीब 48 मीटर में फैले इस गड्ढे के जरिये पानी को हाइड्रो-इलेक्ट्रिक बांध से जोड़ा गया है| साल 1955 में सेरा दा इस्ट्रेला पहाड़ों में स्थित इस झील में यह गड्ढा पनबिजली बांध के निर्माण के दौरान कृत्रिम रूप से बनायीं गयी थी| 1519 मीटर गहरे इस गड्ढे से पानी फ्लोर्स द्वीप के पनबिजली बांध तक जाता है|

Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस
Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस

‘Lagoa Serra da Estrela’ और ‘Lagoa Comprida’ के बीच एक पाइपलाइन बनाने की बजाय, इस परियोजना पर काम करने वाले इंजिनीयरों ने दो झीलों को जोड़ने के लिए पहाड़ के अंदर से एक सुरंग को ड्रिल करने का फैसला किया था| जिसके फलस्वरूप यह गड्ढा बनाया गया|

अब इस गड्ढे के आस-पास प्रकृति ने भी अपनी ख़ूबसूरती बिखेरना शुरू कर दिया है| इस गड्ढे के कंक्रीट और ग्रेनाइट ड्रेन पाइप के किनारों के आसपास पौधे उग रहे है, जिससे यह विशाल गड्ढा भी प्राकृतिक दिखाई पड़ता है| इसकी ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए सिर्फ इसके बाहर ही नही बल्कि अंदर भी छोटे-छोटे पेड़ पौधे लगे हुए है|

Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस
Covao Dos Conchos | कोवाओ डोस कॉन्चोस

सर्दियों के मौसम में इसके आस-पास का इलाका और भी खूबसूरत लगता है| स्प्रिंग सीजन में इसके आस-पास रंग-बिरंगे फूल भी खिलते है| बर्फ से ढकी इस जगह को देखने के लिए तो पर्यटकों का मेला लग जाता है| इस अंडर वाटरफॉल की ख़ूबसूरती, पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गयी है| अगर आप कभी पुर्तगाल घूमने गए तो इस जगह के दर्शन जरूर कीजियेगा|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई

यहाँ जानवरों की तरह इंसान रहते है पिंजरे में

हाथी के लीद से बनती है Duniya Ki Sabse Mehangi Coffee

Thrihnukagigur – दुनिया का एकलौता ज्वालामुखी जिसके अंदर जा सकते है लोग

खासी जनजाति – भारत में इस जगह पर महिला कर सकती है कई पुरुषों से शादी

Leave a Reply