Hop Shoots – क्यों है ये दुनिया की सबसे महंगी सब्जी

Hop Shoots – क्यों है ये दुनिया की सबसे महंगी सब्जी

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी – वैसे तो 100-200 रुपये किलो वाली सब्जियां जब बाज़ार में बिकती है तो ऐसी सब्जियों को हम महंगी सब्जी मानते है| कुछ सब्जियां 200 से 300 रुपये किलो तक भी मिल जाती है जिसको खरीदना हम सोच भी नहीं सकते है| मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि कोई सब्ज़ी हज़ारों रुपये किलो की कीमत पर भी बिकती होगी? तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी ही सब्ज़ी के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे|

Hop Shoots

ये सब्ज़ी इतनी ज्यादा महंगी है कि इसकी एक किलो की कीमत में सोने की बेहतरीन कान की बालियां खरीदी जा सकती हैं| ऐसा क्या खास इस सब्जी में ? चलिए हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्ज़ी के बारे में, जो करीब 80 हज़ार से 85 हज़ार रुपये प्रति किलो के दाम से बिकती है|

Hop Shoots

दुनिया की सबसे महंगी इस सब्ज़ी का नाम Hop Shoots है| ये किसी बाज़ार या स्टोर में आपको आसानी से नहीं दिखती क्योंकि इसका इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है|

इसके फूल को Hop Cones कहते हैं, जो बीयर बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं| इसकी टहनियों को कच्चा भी खाया जा सकता है और इसे प्याज़ की तरह सलाद में डाला जाता है|

Hop Shoots

स्वाद में Hop Shoots तीखी भी होती है, ऐसे में इसका अचार भी बनाया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है| सूर्य की रोशनी और नमी पाकर Hop Shoots की टहनियां एक दिन में 6 इंच तक बढ़ जाती हैं|

कई देशों में Hop Shoots की कीमत अलग-अलग है| अगर भारत की बात करें तो 1 हजार यूरो के हिसाब से करीब 80 से 85 हजार रुपये प्रतिकिलो से लेकर एक लाख रुपये तक होगी|

Hop Shoots

Hop Shoots के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी| इसकी खेती जर्मनी और कुछ यूरोपीय देशों में भी होती है| 18वीं सदी की शुरुआत में इंग्लैंड में इस पर टैक्स भी लगा दिया गया था|

Hop Shoots

भारत में Hop Shoots की खेती नहीं होती है, मगर शिमला में इसकी ही तरह गुच्छी नाम की एक सब्ज़ी पाई जाती है, जिसकी कीमत भी 30-40 हज़ार रुपये प्रतिकिलो के आसपास होती है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply