Hybrid Animals – 8 ऐसे विचित्र जानवर जो बने है दो अलग प्रजाति से

दोस्तों, वैसे तो हम आज 21 वी सदी में जी रहे है| अब तक की सबसे एडवांस इस सदी में किसी भी दो प्रजाति के मिश्रण को बनाया जा सकता है, जिसे ‘हाइब्रिड’ कहते है| आज हम आपको कुछ ऐसे ही Hybrid Animals के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें दो प्रजातियों के मिश्रण से बनाया गया है|

Hybrid Animals - ऐसे विचित्र जानवर जो बने है दो अलग प्रजाति से - zebroid
Zebroid

Zebroid | ज़ेब्रॉइड (ज़ेबरा और घोड़े की एक प्रजाति)

Hybrid Animals की यह प्रजाति जेब्रा और घोड़े के मिलान से बनी प्रजाति है| इस प्रजाति को 19 वी शताब्दी में प्रतिबंधित कर दिया गया था| यह जानवर देखने में किसी घोड़े या गधे जैसा लगता है|

Liger
Liger

Liger | लाइगर (शेर और बाघ)

एक नर शेर और एक मादा बाघ के मिलन से इस प्रजाति का जन्म हुआ है| यह एक ऐसा जानवर है जो शेर और बाघ से भी ज्यादा बड़ा है| शेर और बाघ दोनों की खासियत वाले इस जानवर को तैरना और शिकार करना बेहद पसंद है|

grolar bears
Hybrid Animals – Grolar Bears

Grolar Bears | ग्रोलर बियर (ग्रीज़्ज़ली भालू और पोलार भालू)

आपने मशहूर पोलार भालू के बारे में तो सुना ही होगा जो बर्फीली जगहों पर पाए जाते है| दूसरी प्रजाति जिसे ग्रीज़्ज़ली भालू कहा जाता है, जो जंगलों में रहते है| भालुओं की इन दो प्रजातियों के मिलन से जिस प्रजाति का जन्म हुआ उसे ग्रोलर बीयर कहते है| यह देखने में दोनों प्रजाति के भालुओं का मिश्रण है, जिनकी जनसंख्या अब बढ़ रही है|

Leopon
Leopon

Leopon | लियोपोन (शेरनी और तेंदुआ)

इस जानवर का सिर शेर का और बाकी के शरीर का हिस्सा तेंदुएं की तरह दिखाई देता है| देखने में यह शेर एक तेंदुए की तरह नज़र आता है| इस प्रजाति को पेड़ों पर चढ़ना आता है और इसे पानी में रहना भी पसंद है|

Tigon
Tigon

Tigon | टाइगोन (नर शेर और मादा बाघ)

नर शेर और मादा बाघ के मिलन से जन्मे शिशु को टायगोन कहा जाता है| आमतौर पर ये प्रजाति करीब 9 फ़ीट तक लम्बी होती है और वजन करीब 90.7 से लेकर 226.7 किलोग्राम तक होता है|

jaglion
Jaglion

Jaglion | जगलियन (नर जगुआर और मादा शेर)

नर जगुआर और मादा शेर के मिलन से बनी इस अनोखी प्रजाति को जगलियन कहा जाता है| पूरी दुनिया में जहजारा और सुनामी नाम के केवल दो जगलियन ही मौजूद है जो एक नर जेगुआर और एक मादा शेर के मिलन से पैदा हुए भाई – बहन है| ये दोनों अब कनाडा के ओंटारियो में Bear Creek Wildlife Sanctuary में रहते है|

Wholphin
Wholphin

Wholphin | वोल्फ़िन (मादा बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन और नर किलर व्हेल)

hybrid प्रजातियों में सबसे दुर्लभ जीवों में एक जीव वोल्फिन है जो एक नर किलर व्हेल और एक मादा बॉटलनोज़ डॉलफिन के मिलन से पैदा हुई है| इस दुर्लभ व्हॉल्फिन में सबसे ख़ास बात है इसके 66 दांत है जो बॉटलनोज़ डॉलफिन के 88 दांतों और किलर व्हेल के 44 दांतों के बीच की संख्या में है|

मछली की इस दुर्लभ प्रजाति को देखने का सबसे अच्छा मौका आपको हवाई के सी लाइफ पार्क में मिल सकता है जहां एक नहीं ऐसे दो वोल्फिन मौजूद है|

Cama
Cama

Cama | कामा (ऊंट और लामा)

एक पुरुष ऊंट और एक मादा लामा के मिलन से बनी Hybrid Animals की इस प्रजाति को दुबई के कैमल प्रजनन केंद्र में कृतिम गर्भाधान के माध्यम से पैदा किया गया है| सबसे पहला कामा 14 जनवरी 1988 को पैदा हुआ था| इसका उद्देश्य लामा की तुलना में ऊन के उत्पादन में सक्षम एक जानवर का निर्माण करना था|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा और अगर आप भी ऐसे ही किसी मिश्रित प्रजाति के बारे में जानते है तो कमेंट बॉक्स में उसका नाम लिखकर जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई

यहाँ जानवरों की तरह इंसान रहते है पिंजरे में

हाथी के लीद से बनती है Duniya Ki Sabse Mehangi Coffee

Thrihnukagigur – दुनिया का एकलौता ज्वालामुखी जिसके अंदर जा सकते है लोग

खासी जनजाति – भारत में इस जगह पर महिला कर सकती है कई पुरुषों से शादी

Leave a Reply