Jai Vilas Palace – अद्भुत है 150 वर्ष पुराने इस महल की ख़ूबसूरती

वैसे तो भारत में कई ऐसे महल है जिनकी चकाचौंध की पूरी दुनिया कायल है| जिन्हें देखने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों का मेला लगता है| आज हम आपको ऐसे ही एक बेहद खूबसूरत महल Jai Vilas Palace के बारे में बताने जा रहे है|

Jai Vilas Palace
Jai Vilas Palace

Jai Vilas Palace ( जय विलास महल ) कहाँ स्थित है?

भारत के ह्रदय स्थल में स्थित मध्यप्रदेश के ग्वालियर में करीब 150 साल पहले बने इस महल को जय विलास महल के नाम से जाना जाता है|
Jai Vilas Palace
Jai Vilas Palace किसने बनवाया था?
ग्वालियर के महाराजा जयाजी राव सिंधियां ने इस महल को साल 1874 में बनवाया गया था| यह महल करीब 12,40,771 वर्ग
फ़ीट में फैला हुआ है| उस समय इस महल को बनाने में करीब 1 करोड़ की लागत लगी थी, मगर आज इसकी कीमत अरबों-खरबों में है|
Jai Vilas Palace
उस समय इस महल को सजाने के लिए माधवराव सिंधियां ने विदेशी कारीगरों की मदद ली थी और मिशेल फिलॉस नामक फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ने इस महल का निर्माण का कार्य कराया था|
Jai Vilas Palace
Jai Vilas Palace की बनावट
इस महल का सबसे ख़ास आकर्षण महल में लगे करीब 7-7 टन वजनी दो झूमर है| जो दुनिया के सबसे वजनी झूमरों में से एक है| कहा जाता है कि इस झूमर को छत पर लगाने से पहले इंजीनियरों ने छत पर करीब 7 दिनों तक 10 हाथियों को चढ़ाकर रखा था, ताकि छत की मजबूती का पता चल सके|
इस महल का दूसरा आकर्षण है डाइनिंग हॉल के डाइनिंग टेबल पर मौजूद चांदी की ट्रेन, जो मेहमानों को खाना परोसने का काम करती है|
Jai Vilas Palace
पर्यटकों की आँखों को चकाचौंध करने में सक्षम इस महल की छत पर लगे सोने और रत्न से की गयी कारीगरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है|
Jai Vilas Palace
महल में कुल मिलकर 400 कमरें है, जिसमे से 40 कमरों को म्यूजियम बनाकर रखा हुआ है| इन 40 कमरों में उस समय में प्रचलित अस्त्र-शस्त्र, उस समय प्रयुक्त होने वाली डोली और बग्गी और कांच के पायों पर टिकी सीढ़ियों की रेलिंग म्यूजियम के रूप में दिखाई देती है|
Jai Vilas Palace
इतना ही नहीं, महल में सिंधिया शासनकाल के कई दस्तावेज और कलाकृतियां, औरंगजेब और शारजहां की तलवार है| इटली और फ़्रांस की कलाकृतियों और जहाज भी यहाँ प्रदर्शन के लिए रखे गए है|
Jai Vilas Palace
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Bathu Ki Ladi Mandir – क्यों 8 महीनों की जलसमाधि लेता है ये मंदिर

ऐसा रहस्यमयी मंदिर जिसमें से निकलती है एयर कंडीशन की हवा

आखिर क्यों बनाया गया ये कुतिया महारानी मंदिर – जाने क्या है आस्था

आई माता मंदिर – 550 सालों से जल रही माता की अखंड ज्योति से निकलता है केसर

Naga Fireballs – रहस्यमयी है इस नदी से आग के गोलों का निकलना 

PINK HILLIER LAKE – आखिर क्यों अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील

Leave a Reply