अजब-गजब परंपरा – यहाँ बहन बनती है दूल्हा – शादी करके घर लाती है अपनी भाभी

रीति-रिवाजों से परिपूर्ण इस भारत देश में कई ऐसी परम्पराएं है जिन्हें सुनकर कभी-कभी यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है| आज हम आपको ऐसी ही एक अजब-गजब परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जो अपने आप में सबसे अनोखी परंपरा है, जिसमें अपने भाई की जगह एक बहन बनती है दूल्हा|
omg-facts-bizarre-wedding-tradition-बहन बनती है दूल्हा

अजब-गजब परंपरा

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही नहीं यहाँ के अनोखे रीति-रिवाज के कारण भी जाना जाता है| हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाके लाहौल-स्पीति की एक ऐसी ही अनोखी परंपरा है जिसमे बहन अपने भाई और भाई अपने भाई के लिए बारात लेकर दुल्हन ब्याह कर लाता है|
omg-facts-bizarre-wedding-tradition-बहन बनती है दूल्हा

जी हाँ दोस्तों, यह पढ़कर आप एक बार जरूर चौंके होंगे पर यह सच है| यहाँ अपने भाई की शादी के लिए बहन दूल्हा बनकर बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है और सभी रस्में निभाती है| इतना ही नहीं जिन परिवारों में कोई बहन नहीं होती तो घर में बड़े या छोटे भाई अपने भाई के लिए दूल्हा बनकर बरात लेकर जाता है और दुल्हन को शादी करके ले आता है|

omg-facts-bizarre-wedding-tradition-अजब-गजब

लाहौल-स्पीति की शादी की यह परंपरा अपने आप में बिलकुल अलग है| लाहौल-स्पीति में जब दूल्हा किसी वजह से अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाता है तो यहाँ पर बहनें ही सर पर सेहरा सजाकर, बैंड-बाजे के साथ अपने घर दुल्हन ले आती है| सदियों पुरानी यह परंपरा लाहौल घाटी में आज भी कायम है| घाटी में विवाह के दौरान महिलाओं को दूल्हा बनते देखा जा सकता है|

omg-facts-bizarre-wedding-tradition

कई बार तो दूल्हे का छोटा भाई भी दूल्हा बनकर अपनी भाभी को ब्याहने जाता है| लाहौल की बड़ी शादी, कुजी विवाह और छोटी शादी की परंपरा के साथ ही यह परंपरा आज भी कायम है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘यहाँ बहन बनती है दूल्हा – शादी करके घर लाती है अपनी भाभी’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Sheetla Mata Mandir – Pali Rajasthan – आखिर क्या है इस घड़े का रहस्य – कितना भी डालो पानी कभी नहीं भरता

Bijlee Mahadev Mandir – आखिर क्यों इस मंदिर के शिवलिंग पर हर 12 साल में गिरती है बिजली

Killer Inventions – 5 ऐसे invention जिसने अपने मालिक की ही ले ली जान

Kinnaron Ki Shaadi – आखिर क्या है किन्नरों की एक रात की शादी का राज

Leave a Reply