Hanging Temple – पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर

मंदिरों के बारे में आपने अब तक कई आर्टिकल पढ़े होंगे, जिसमे उनकी खूबसूरत नक्कासी, खूबसूरत बनावट को लेकर कई बातें बताई गयी होगी| मगर Hanging Temple के बारे में शायद ही सुना होगा| जी हाँ यह सच है, एक ऐसा मंदिर भी है जो पहाड़ों पर पिछले 1500 सालों से लटका हुआ है| चलिए इसके बारे में विस्तार में जानते है|
Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर
Hanging Monastery of Hengshan Mountain | हैंगिंग मोनेस्ट्री ऑफ़ हेंगशन माउंटेन

चीन की शांझी में हेंग माउंटेन पर एक ऐसा मंदिर है जो बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से पहाड़ों पर लटका हुआ है| उत्तर पक्षिम में 64.23 किलोमीटर की दूरी पर दटोंग शहर के करीब स्थित इस Hanging Temple के बारे में ऐसा कहा जाता है कि 1500 साल पुराने इस मंदिर को यहाँ इसीलिए बनाया गया था ताकि मंदिर बाढ़ से प्रभावित ना हो और बारिश और तूफ़ान से भी बचा रहे| इस तरह से पहाड़ पर लटके हुए होने की वजह से इस मंदिर को Hanging Monastery के नाम से भी जाना जाता है|

Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर

यह जगह Chinese Architecture का अध्ययन करने वाले लोगों के लिए प्रमुख जगह है| इस मंदीर की प्रसिद्धि ना सिर्फ पहाड़ पर बने होने की वजह से है, बल्कि धार्मिक कारणों की वजह से भी है| तीन चीनी पारम्परिक धर्म बुद्ध, कन्फ़ूशीवाद और ताओ के मिलाप के लिए भी प्रसिद्द है|

Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर

इस मंदिर की जमीन से ऊँचाई करीब 75 फ़ीट की है| मंदिर का स्ट्रकचर पत्थरों में छेद करके पेड़ के तने का आधार देकर स्थापित करने के कारण यह थोड़ा विचित्र दिखाई पड़ता है|

Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर

मंदिर में करीब 40 अलग-अलग हॉल है जो एक दूसरे से जुड़े हुए है| चीन का यह मंदीर डेटोंग क्षेत्र में स्थित है और टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| इस मंदीर में कई प्राचीन स्टेचू भी रखे गए है|

इस मंदिर को देखने के लिए सिर्फ एशिया से ही नहीं बल्कि यूरोप से भी पर्यटक आते है| आपको बतादें इस मंदिर तक पहुँचने के लिए बने हुए रास्ते लकड़ी और लोहे के बने हुए है|
Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर
इस मंदिर की खास बात यह है कि 1500 साल पहले मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुवात उत्तरी वेई साम्राज्य के अंत में लिओं रैन नामक एक इंसान द्वारा की गयी थी और तब से लेकर अब तक इस मंदिर पर हजारों बार सुधार कार्य किये गए है|
Hanging Temple - पहाड़ों पर लटका हुआ है 1500 साल पुराना यह मंदिर
साल 2010 में इसे विश्व की सबसे खतरनाक इमारतों में भी शामिल किया गया था| माइंट हेंगशेन नामक इस पर्वत को यहाँ स्थित 5 पवित्र पर्वतों में से एक माना गया है| जिसका सर्वोच्च शिखर 6617 फ़ीट ऊँचाई पर है| 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply