अद्भुत लोग जिनके पास है कमाल का सुपरपावर

फिल्मों में और कहानियों में हमने ऐसे कई सुपरहीरोस के बारे में सुना और देखा है जो असलियत में ये अद्भुत लोग सिर्फ एक कल्पना मात्र होते है| लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे है जो लोग सच में कुदरती तौर पर ऐसी शक्तियों के मालिक है| तो चलिए देर किस बात की, जानते है इनके बारे में?

omg-facts-unbelivable-superpower-अद्भुत लोग

मजबूत शरीर 

ये वो इंसान है जो अपने सर पर ड्रिल मशीन चलाता है| जी हाँ दोस्तों, कुआला लम्पुर के मंदिर के कुंग फु मास्टर ‘युक होन्ग’ नामक इस व्यक्ति के माथे पर पूरे एक मिनट तक ड्रिल मशीन चलने के बावजूद सिर्फ उस जगह पर एक लाल निशान के अलावा और कुछ नहीं होता है| इनके पास यह एक अनोखी शक्ति है जिसकी वजह से इन्हें असलियत में सुपरहीरो भी कहा जाता है|

omg-facts-unbelivable-superpower-अद्भुत लोग

स्ट्रांग तीथ  

मलेशिया में रहने वाले राधा कृषणन वेल्लु के दांत किसी सुपरहीरो से कम नहीं है| यह अपने दांत से पूरी की पूरी ट्रैन खींच सकते है| अगस्त 2007 में इन्होनें 7 डिब्बे वाली एक ट्रैन को स्टील की केबल के सहारे 9 फ़ीट की दूरी से खींचकर अपना नाम गिनिस बुक में दर्ज कराया था| इस ट्रैन का कुल वजन 297 टन था| इसके बाद भी साल 2008 ने भी इन्होनें यह कारनामा 260 टन की ट्रैन को 13 फ़ीट की दुरी तक खींचा था|

omg-facts-unbelivable-superpower-अद्भुत लोग

मैग्नेटिक मेन

मलेशिया में रहने वाले लीवथोलिन के पास एक ऐसी अद्भुत शक्ति है जिससे वो अपने शरीर से किसी भी लोहे की वस्तु को चिपका सकते है| कई किलो वजनी वस्तुओं को अपने शरीर से चिपकाने के अलावा इन्होंने 3300 पौंड वजनी कार को अपने शरीर पर चिपके एक छोटे से लोहे की प्लेट के सहारे खींच कर दिखाया था|

omg-facts-unbelivable-superpower-अद्भुत लोग

वैज्ञानिकों ने जब इनकी इस अद्भुत शक्ति की जांच की तो पाया की इनके शरीर में एक आम आदमी के शरीर से ज्यादा चुबंकीय शक्ति है|

omg-facts-unbelivable-superpower

द आइस मेन 

पोलैंड में रहने वाले वीम हॉफ को द आइस मेन के नाम से भी जाना जाता है| ठन्डे पानी से नहाने से कतराने वाले मनुष्यों से विपरीत इनका शरीर माइनस डिग्री में भी बिना कपड़ों के कई दिनों तक रह सकता है|

omg-facts-unbelivable-superpower

इनके नाम एक दो नहीं बल्कि पूरे २६ वर्ल्ड रिकॉर्ड मौजूद है| जिनमे से 2 घंटे तक बर्फ के बॉक्स में रहना और माउंट एवेरेस्ट पर ठण्ड से बचाने वाले कपड़ों के बिना चढ़ने जैसे रिकॉर्ड भी शामिल है|

omg-facts-unbelivable-superpowerस्टैमिना मेन 

डीन कोरनजस नामक यह व्यक्ति अगर चाहे तो पूरी जिंदगी दौड़ लगा सकता है, क्यूंकि यह कभी थकता नहीं है| जी हाँ दोस्तों, किसी जेनेटिक परिवर्तन की वजह से इन्हें यह शक्ति मिली है| साल 2005 में हुई एक मैराथन में ये लगातार तीन दिन और तीन रात तक दौड़ते रहे थे| इस दौरान दौड़ते हुए इन्होनें 560 किलोमीटर की दुरी तय की थी| अगर ज्यादा नींद की वजह से ये रुके ना होते तो उस समय ये और दौड़ लगा सकते थे|

इसके अलावा साल 2006 में 50 दिनों तक लगातार हर दिन अलग अलग देशों में मैराथन हुई थी, जिनमे से पूरी 50 मैराथन में इन्होनें दौड़ लगाई थी| यही नहीं साउथ पोल की माइनस 13 डिग्री में आयोजित एक मैराथन में भी इन्होनें हिस्सा लिया था|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘ये है वो अद्भुत लोग जिनके पास है कमाल का सुपरपावर’ अच्छी लगी हो तो कृपया लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Bijlee Mahadev Mandir – आखिर क्यों इस मंदिर के शिवलिंग पर हर 12 साल में गिरती है बिजली

Killer Inventions – 5 ऐसे invention जिसने अपने मालिक की ही ले ली जान

Kinnaron Ki Shaadi – आखिर क्या है किन्नरों की एक रात की शादी का राज

Covao Dos Conchos – आखिर क्या है इस रहस्यमयी Water Hole का राज

Leave a Reply