दुनिया का सबसे ताकतवर फल कीवी है इसका सेवन करने से आँखों से सम्बंधित बीमारियां ख़त्म होती है और आँखों की रौशनी बढ़ती है|

खजूर को आयरन का बेहतर स्त्रोत माना जाता है| इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है| खजूर हमारी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही शरीर को शक्तिशाली बनाता है|

अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर और खून की कमी दूर होती है| इतना ही नहीं अंगूर के सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और ये कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की क्षमता देता है|

संतरा खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है| वहीँ ये ह्रदय को भी स्वस्थ रखने में सहायक है| इसका सेवन करना स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है| क्यूंकि ये त्वचा को जवान रखता है|

खरबूज गर्मियों में सबका पसंदीदा फल होता है| इसे खाकर आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार रहती है| खरबूजे का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर काबू में रहता है और तनाव भी कम होता है|

फलों और सब्जियों से भरपूर आहार खाने से व्यक्ति को हृदय रोग, कैंसर, सूजन और मधुमेह होने का खतरा कम हो सकता है।