चेहरे को स्टीम देने से स्कीन के गन्दगी पोर्स से निकल जाती है और चेहरे पर ग्लो आता है| अपने चेहरे को गरम पानी की भाप कम से कम 5-7 मिनिट तक अवश्य दें |

चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन पर तेल की मात्रा कम होती है और ये मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करने में मदद करता है और चेहरे पर ग्लो आता है|

नारियल के तेल में शहद और शक्कर मिलाकर इसे अपने होठों पर लगाए और हल्के हाथों से रगड़े| इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके होंठ गुलाबी होने लगेंगे|

एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाये| इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करने से पिम्पल्स की समस्या ख़त्म हो जाती है|

दूध त्वचा के लिए भी बहुत पौष्टिक तरीके से काम करता है, कच्चे दूध, बेसन और शहद को मिलाकर एक पैक तैयार कर लें, अब इसे चेहरे पर लगा लें| करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें, चेहरा निखर उठेगा|

तुलसी और नीम की पत्तियां लेकर उन्हें रातभर के लिए भिगो दें| सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बनाकर थोड़ा सा शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाए| 15 मिनट बार हल्के गर्म पानी से धो लें| 7 दिन करें पिंपल्स से छुट्टी मिलेगी|