चीन के इस शहर जिसे निंगडे सिटी कहते है| इसकी एक बस्ती हमेशा पानी में तैरती रहती है और कुछ सालों से नहीं बल्कि करीब 1300 सालों से पानी में तैर रही है|

कई सौ सालों पहले बजाऊ जाति के लोगों ने मौजूदा शासकों के अत्याचारों से दुखी होकर, अपने परिवार को इनके अत्याचार से बचने के लिए धीरे-धीरे अपनी नावों के साथ समुन्द्र पर ही अपना घर बनाना शुरू कर दिया था|

जब कोई खतरें का आभास होता तो अपनी नावों को समुन्द्र में कई दूर तक ले जाते थे| समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया के बहुसंख्यक बजाउ लोग फिलीपींस और मलेशिया और बोर्नियो के आसपास के द्वीपों में रहते हैं।

हमेशा समुद्र में तैरते इन घरों में रहने वाली इस बजाऊ जाति के लोगों को 'जिप्सीज ऑफ़ द सी' भी कहा जाता है|

समुद्र उनकी ज़रूरत की लगभग हर चीज़ प्रदान कर सकता है, इसलिए वे एक बहुत ही संतुष्ट और दिलचस्प जीवन शैली जीते हैं। 

ये लोग जमीन पर बहुत कम ही अपने कदम रखते है| इसके अलावा ये जमीन पर रहने वाले लोगों से दूरी बनाये रखते है, और उन्हें अपने पास नहीं आने देते है|

ज्यादातर ये प्रजाति समुन्द्र में अपना जीवन व्यतीत करने के वजह से बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पानी के अंदर तैरने और शिकार करने में महारत हासिल है|