पूर्वी केलीफोर्निया के बॉर्डर पर स्थित डेथ वेली एक रेगिस्तानी क्षेत्र है| जहाँ दुनिया की सबसे ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की जा चुकी है|

यह जगह वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में तब आयी, जब यहाँ जमीन पर पड़े बड़े-बड़े पत्थर अपने आप एक जगह से दूसरी जगह खिसकने लगे थे|

इन पत्थरों में छोटे से लेकर बड़े यानि 320 किलोग्राम तक के पत्थर भी अपने आप खिसक जाते है| इन पत्थरों का इस तरह से खिसकना नासा के वैज्ञानिकों के लिए सर दर्द बन गया है|

लाख कोशिशें और कई लोगों के अनुमान गलत साबित करते हुए यहाँ मौजूद 150 से भी ज्यादा पत्थर अब भी यहाँ से वहां खसकते रहते है|

यह रेगिस्तानी एरिया लगभग 2.5 मील तक पूरी तरह से सपाट है| 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलती है और रात के वक़्त ठण्ड से बर्फ भी पड़ती है

कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक यहाँ की जमीन पर माइक्रोब्स साइनोबैक्टीरिया (शैवाल/काई) पैदा होते है, जो पत्थरों को जमीन में पकड़ बनाने नहीं देते, हो सकता है इस वजह से ये पत्थर खिसक रहे हो|

इन सब के बीच कुछ लोगों ने तो इसके पीछे पारलौकिक शक्तियों का होना बताया है| पर इन सारी राय और इतने सारे शोधों के बावजूद ये सारे पत्थर अपनी जगह बदलते रहते है, जो अब तक एक रहस्य बना हुआ है|

ऐसी ही रोचक और अजब जानकारी के लिए निचे दिए गए Button पर Click करे| हमारी Story पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद|

अजब  जानकारी