ईरान में रहने वाले इस इंसान दुनिया का सबसे गन्दा इंसान कहा जाता था, इन्हें अमु हाजी और हाजी अंकल नाम से पुकारा जाता था| अमु हाजी ने पिछले कई सालों से पानी को छुआ तक नहीं था|

हाजी के दिल में पानी को लेकर अजीब तरह का डर बना हुआ था| उन्हें लगता था कि अगर वो नहाएंगे तो बीमार हो जाएंगे| उन्हें खाने-पीने की चीजों में भी सफाई से नफरत थी|

ईट से बनी हुई छोटी सी झोपड़ी में रहने वाले हाजी मरे हुए जानवरों का सड़ा हुआ और बासी मांस खाते थे और पानी पीने के लिए भी वह जंग लगे आयल केन का इस्तेमाल करता थे|

हाजी अपनी शक्ल सूरत से अनजान नहीं थे| वह कार के शीशे में अपना चेहरा देख करते थे, लेकिन उसे बदलने की कोशिश कभी नहीं करते | वह बालों को काटने की बजाय उसे जलाना बेहतर समझते थे|

साल 2013 में इनपर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनायीं गयी थी जिसका नाम था ‘The Strange Life of Amou Haji’, जिसमें इनकी जीवनी के बारे में बताया गया था|

जब ग्रामीणों के एक समूह उन्हें स्नान कराने के प्रयास में उन्हें पास की एक नदी में ले गए, तो वो खुद को गाडी से बाहर कूद गए और वहां से भाग गए।

23 अक्टूबर 2022 में 94 साल की उम्र में उनकी मृत्यु के कुछ ही महीने पहले ग्रामीणों ने उन्हें नहलाया था जिसके बाद वो बीमार पढ़ गए और उनकी मृत्यु हो गयी|