जापान के सुसामी नामक जगह पर पर्यटकों की तादात बढ़ाने के लिए तोशिहिको मात्सुमोटो नामक पोस्टमॉस्टर के दिमाग में पानी में पोस्टबॉक्स बनाने की अनूठी तरकीब आयी थी|

Image Credit : Google

साल 1999 में पहली बार इस पोस्ट बॉक्स को पानी के अंदर बनाया गया, जो शहर के लिए वरदान साबित भी हुआ|

Image Credit : Google

लोग पानी की गहराई में मौजूद इस लेटर बॉक्स में अपनी चिट्ठियां डालने के आने लगे और यह जगह दुनियाभर के गोताखोरों के लिए बेहद लोकप्रिय जगह बन गयी|

Image Credit : Google

अब तक इस लेटर बॉक्स में करीब 60  हजार लेटर पोस्ट किये जा चुके है और पर्यटकों के तादात बढ़ने पर दिन में करीब 200 लेटर यहाँ पर डाले जाते है|

Image Credit : Google

इस लेटर बॉक्स के करीब ही एक दूकान से प्लास्टिक के वाटरप्रूफ पोस्टकार्ड के साथ पानी में गोता लगाने के लिए लगने वाले उपकरण भी किराये पर मिल जाते है|

Image Credit : Google

समुद्र की 10 मीटर गहराई में मौजूद इस लेटर बॉक्स नाम  गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है और अब ये पूरी दुनिया में मशहूर है|

Image Credit : Google