यह कॉफ़ी दुनिया में सबसे महँगी कॉफ़ी मानी जाती है और यह कॉफ़ी एक आम कॉफ़ी से काफी अलग भी होती है, जिसका नाम 'ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफ़ी' है।

उत्तरी थाईलैंड में बनायी जाने वाली यह कॉफ़ी दरअसल हाथी की लीद यानी पॉटी में शामिल बीजों से तैयार होती है। इस कॉफ़ी की कीमत लगभग 2500 डॉलर यानी तक़रीबन 2 लाख 4 हजार 479 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इसे बनाने के लिए हाथी को सबसे पहले कॉफ़ी के कच्चे फल खिलाये जाते है। जिसे पचाने के बाद हाथी की लीद से इसके बीज को ढूंढा जाता है।

बीजों को निकालने के बाद इसे धुप में सुखाया जाता है और इन्हें पीसा जाता है। तब जाकर 'ब्लैक आइवरी कॉफ़ी' बनकर तैयार होती है।

ब्लैक आइवरी कॉफ़ी को थाईलैंड में बहुत बड़े स्तर पर तैयार किया जाता है। इसकी कॉफ़ी के बनाने की प्रक्रिया जटिल होने की वजह से इसकी कीमत बढ़ जाती है।

यह कॉफ़ी बिलकुल भी कड़वी नहीं होती है, क्योंकि पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एंजाइम कॉफ़ी के प्रोटीन को तोड़ देते है, जिससे इसका कड़वापन ख़त्म हो जाता है।