इस लाल शहद को बनाने वाली मधुमक्खियां को 'हिमालयन क्लिफ' के नाम से जाना जाता है| ये मधुमक्खियां विश्व की सबसे बड़ी मधुमक्खियां होती है|

ये मधुमक्खियां जंगली और जहरीले फलों के रस से इस शहद का निर्माण करती है| इसी कारण से इस Laal Himalayan Cliff Shahad में शराब से भी ज्यादा नशा पाया जाता है|

इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते है, जिसकी वजह से Laal Himalayan Cliff Shahad की मांग बहुत ज्यादा है| यह शहद नेपाल के दूर जंगलों में पायी जाती है|

Himalayan Cliff  शहद को इकट्ठा करने करने में बड़ी मेहनत और विशेष कौशल की आवश्यकता होती है| जिसकी वजह से यह महंगी बिका करती है|

इसे खरीदने के लिए सबसे सुरक्षित जगह केवल स्थानीय लोगों से ही होती है, क्यूंकि इन्हीं के पास असली लाल शहद मिल सकता है|

शहद को इकठ्ठा करने वाले लोगों को गुरुंग कहा जाता है| नेपाल में करीब साढ़े तीन लाख के करीब गुरुंग रहते है, जो जंगली मधुमक्खियों के छत्ते से शहद इकठ्ठा करने के लिए पीढ़ियों से प्रशिक्षित होते है|

हर साल करीब 20 से 50 गैलन शहद यहाँ निकाली जाती है और बाहर के लोग इस शहद को खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में यहाँ आते है|

Himalayan Cliff  शहद में एब्सिन्थे नामक नशीला पदार्थ पाया जाता है जिसकी वजह से इसे कई देशों में बेचने पर पाबंदी भी लगाई गयी है| यह शहद कोरियाई बाजार में बहुत अधिक कीमत में बेचा जाता है|

स्थानीय लोग इस शहद का अधिक सेवन नहीं किया करते है, मगर निर्यातकों को इसके औषधीय गुणों के कारण, इसके निर्यात से काफी लाभ होता है|